Deepika-Ranveer: रणवीर सिंह का नया लुक! दीपिका के साथ लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, देखें Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणपति दर्शन के लिए मुंबई के एक पंडाल में पहुंचे, जहां रणवीर के क्लीन शेव लुक ने सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर दोनों की बेटी दूआ साथ नजर नहीं आई।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणपति दर्शन के लिए मुंबई के एक पंडाल में पहुंचे।
Ranveer Singh-Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। बेटी के जन्म के बाद से दोनों साथ में पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच कपल ने गुरुवार को मुंबई में गणपति पंडाल के दर्शन किए जहां से उनकी पहली झलक सामने आई है। इस दौरान रणवीर का क्लीन शेव लुक देखने को मिला जो काफी रिफ्रेशिंग लग रहा है।
भक्ति में लीन नजर आए रणवीर और दीपिका
मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है जहां बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। इस मौके पर रणवीर के क्लीन शेव लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, क्योंकि वे लंबे समय से अपने फिल्म 'धुरंधर' के लिए भारी दाढ़ी वाला लुक रखे हुए थे।
वीडियो में पहले दीपिका भगवान को प्रणाम करते और प्रसाद चढ़ाते हुए दिखीं, जिसके बाद रणवीर ने भी पूजा अर्चना की। दोनों ने कुछ वक्त पंडाल में बिताया। हालांकि वे अपनी बेटी दुआ को साथ लेकर नहीं आए। इस दौरान सिंगर हर्षदीप कौर ने दीपिका-रणवीर से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
रणवीर के नए लुक के दीवाने हुए फैंस
बताते चलें, रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। इसके लिए वह पिछले कुछ समय से हेवी बीयर्ड लुक में देखे गए थे। वहीं अचानक रणवीर का क्लीन शेव लुक सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग कन्फ्यूज हो गए।
एक फैन ने लिखा- "हे भगवान! पहली बार में रणवीर सिंह पहचान में ही नही आए।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया- "ये रणवीर सिंह, रणबीर कपूर बनके क्यों घूम रहा है?"