Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च हुआ पोस्टपोन, दिल्ली ब्लास्ट के चलते मेकर्स ने उठाया कदम

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 12 नवंबर को मुंबई में होना था, लेकिन दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की घटना के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

Updated On 2025-11-11 19:20:00 IST

'धुरंधर' का ट्रेलर इवेंट पोस्टपोन किया गया।

Dhurandhar trailer cancelled: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर काफी बज़ है। बुधवार 12 नवंबर 2025 को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होने वाला था, जो अब स्थगित कर दिया गया है। 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला में दुए दर्दनाक ब्लास्ट के बाद पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के रूप में मेकर्स ने ये फैसला लिया है।

मेकर्स का आधिकारिक बयान

फिल्म के निर्माताओं जियो स्टूडियोज, बी62 स्टूडियोज और टीम धुरंधर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, “महत्वपूर्ण सूचना! 12 नवंबर को निर्धारित ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया गया है। यह निर्णय दिल्ली ब्लास्ट से प्रभावित परिवारों और पीड़ितों के प्रति सम्मान के रूप में लिया गया है।”

मेकर्स ने आगे लिखा, “ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख और विवरण जल्द ही साझा किए जाएंगे। आपके समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।”

ट्रेलर लॉन्च टलने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “सही फैसला है, मौजूदा हालात में यही ठीक है।”

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी।

‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म का टीज़र जुलाई 2025 में रणवीर सिंह के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है।

Full View


Tags:    

Similar News