Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा प्यारा नोट

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के जन्मदिन पर शेयर की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें और लिखा प्यारा नोट। फैंस ने जोड़े की झलकियों पर प्रतिक्रियाएं दीं।

By :  Desk
Updated On 2025-09-17 15:09:00 IST

प्रियंका चोपड़ा ने निक के बर्थड पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें।

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के 33 वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी और खास तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक प्यारा और भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पति के साथ बिताए हर पल की याद ताज़ा की और अपने प्यार का इज़हार किया।

निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ निजी और रोमांटिक तस्वीरें साझा की।

प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, "आज जब हम तुम्हारा जश्न मना रहे हैं, मेरे प्यारे, मैं उन सभी खूबसूरत 16 सितंबर की यादों को ताज़ा कर रही हूं जो मैंने इतने सालों से तुम्हारे साथ बिताई हैं। तुम्हारे साथ ज़िंदगी बिताने के लिए बहुत आभारी हूं। हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाते हैं। 2025-2018 के लिए शुभकामनाएं!"

प्रियंका और निक का रिश्ता

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाक़ात 2016 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। 2017 के मेट गाला के बाद उनका रिश्ता पब्लिक में आया। दिसंबर 2018 में दोनों ने भव्य हिंदू-ईसाई शादी की। 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मलती का स्वागत किया। दोनों अपने प्यार और परिवार के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के सामने रोमांटिक झलकियां दिखाते हैं।

प्रियंका और निक का वर्कफ्रंट 

इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'द ब्लफ' और एसएस राजामौली की 'एसएसएमबी 29' की तैयारी कर रही हैं।

वहीं निक जोनस अपने “ग्रीटिंग्स फ्रॉम योर होमटाउन” टूर के तहत कनाडा में लाइव परफॉर्म कर रहे हैं। टूर 14 नवंबर को अनकासविले में समाप्त होगा।

– काजल सोम 

Tags:    

Similar News