Priyanka Chopra: फूफाजी के निधन से प्रियंका चोपड़ा को लगा सदमा, बहन मनारा को दिलासा देकर जताया शोक
बिग बॉस में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मनारा चोपड़ा के पिता रमण राय हांडा का 72 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताया है।
प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं मनारा चोपड़ा
Mannara Chopra father dies: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा को गहरा सदमा पहुंचा है। बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा के पिता रमण राय हांडा का 16 जून 2025 को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी मन्नारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी दी। इसी बीच प्रियंका को भी अपने फूफा के निधन से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने शोक जताते हुए मनारा और उनकी फैमिली को दिलासा दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'आप हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे फूफा जी, उनकी आत्मा को शांति मिले।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने बहन मनारा और उनकी मां वह छोटी बहन को भी टैग किया है।
वहीं, मनारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसमें लिखा था, "गहरे दुख और शोक के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता अब हमारे बीच नहीं रहे। 16/06/2025 को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। वह हमारे परिवार की ताकत थे।"
रमण हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट, मुंबई के श्मशान भूमि में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी कमिनी चोपड़ा हांडा और दो बेटियों – मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं।
कौन थे मनारा चोपड़ा के पिता?
रमण राय हांडा पेशे से वकील थे और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी पत्नी कमिनी चोपड़ा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की पिताजी की बहन हैं। हांडा और चोपड़ा परिवार अक्सर त्यौहारों और पारिवारिक आयोजनों में साथ आते थे। बताया जा रहा है कि रमण हांडा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि बीमारी की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।
मन्नारा चोपड़ा का करियर
मन्नारा चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ज़िद से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा का रुख किया और थिक्का, रॉग, और सीता जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी जब वे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नज़र आईं और दूसरे रनर-अप के तौर पर शो का हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीज़न 2 में हिस्सा लिया था।