Priyanka Chopra: देसी गर्ल का दुर्गा पूजा लुक, देखिए ये खूबसूरत ट्रेडिशनल स्टाइल

Priyanka Chopra: दुर्गा पूजा में एक्ट्रेस प्रियंका का ट्रेडिशनल ब्लू सूट लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। साथ ही सादगी और शाही स्टाइल लोगों का दिल जीत रहा है।

Updated On 2025-10-01 16:20:00 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ट्रेडिशनल लुक (Image: varindertchawla)

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही दिमाग में हॉलीवुड रेड कार्पेट, इंटरनेशनल इवेंट्स और ग्लैमर से भरपूर लुक की तस्वीरें ताजा हो जाती हैं। लेकिन जब वही प्रियंका भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ती हैं तो उनका अंदाज और भी खास हो जाता है। हाल ही में मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान प्रियंका का खूबसूरत लुक देखने को मिला था।

बता दें, रानी मुखर्जी और काजोल द्वारा आयोजित इस भव्य पंडाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर उन्होंने नीले रंग का सूट पहना हुआ था। जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। आप भी देखिए उनकी ये खूबसूरत तस्वीर और वीडियो...

शाही कुर्ता सेट की खासियत

प्रियंका ने जो कुर्ता पहना, वह नीले रंग था। उस पर बनी सिल्वर जरी एम्ब्रॉयडरी पंडाल की रोशनी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ये कुर्ता सीधा कट डिजाइन में दिखाई दे रहा था। इसके साथ मेल खाता हुआ दुपट्टा भी था, जिसमें जरी का हल्का बॉर्डर उसे और निखार रहा था। साथ ही मैचिंग स्ट्रेट-फिट पैंट्स ने पूरे आउटफिट को एक संतुलित और शाही लुक दे दिया था। इस गहरे नीले रंग का कॉन्ट्रास्ट पंडाल की लाल और सुनहरी सजावट के बीच अलग ही चमक बिखेर रहा था।



एक्सेसरीज पर डालिए एक नजर

प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ईयररिंग्स पहने, जो उनके आउटफिट की एम्ब्रॉयडरी को खूबसूरती से दिखा रहे थे। मेकअप उन्होंने काफी कम किया हुआ था। जिसमें हल्की ब्लश्ड चीक्स और न्यूड लिप्स ने उनके चेहरे को सॉफ्ट और नैचुरल दिखाया था। माथे पर छोटी सा बिंदी भी सुंदर लग रही थी। वहीं बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ था।

पूजा का भाव और परंपरा का मेल

प्रियंका का यह लुक केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रति उनकी जुड़ाव की झलक भी था। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर उनका यह सिंपल रूप श्रद्धा और स्टाइल दोनों का मिश्रण था।

भारतीय परंपरा का संगम

यह लुक देखकर महसूस होता है कि प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल आइकन भी जब भारतीय परंपरा को अपनाती हैं, तो उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यह हमें यह भी सिखाता है कि चाहे हम दुनिया में कहीं भी क्यों न हों, अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना ही असली पहचान है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह दुर्गा पूजा लुक न सिर्फ़ फैशन के लिहाज से प्रेरणादायक है, बल्कि संस्कृति से जुड़ने की अहमियत भी बताता है। चमचमाती रेड कार्पेट गाउन से लेकर सादगी भरे कुर्ता सेट तक, प्रियंका यह दिखा चुकी हैं कि सच्चा ग्लैमर केवल कपड़ों से नहीं, बल्कि उस अपनी परंपराओं को निभाने में भी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News