Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका का एयरपोर्ट लुक, अचानक मुंबई आने का क्या है कारण?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई, अचानक भारत आने की वजह जानिए और उनका खूबसूरत स्टाइल पर एक नजर डालिए।

Updated On 2025-09-29 22:42:00 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक (Image: varindertchawla)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर भारत में सुर्खियां बटोर रही हैं। लंबे समय बाद प्रियंका मुंबई पहुंची हैं और उनका यह दौरा खास वजह से है। दरअसल, वह लग्ज़री ब्रांड Bvlgari (बुल्गारी) के एक बड़े इवेंट में शिरकत करने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस उनका लुक देखकर हैरान होते हुए नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश लुक

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का लुक हमेशा चर्चा में रहता है और इस बार भी उन्होंने सबको इंप्रेस किया। उन्होंने लैवेंडर रंग का को-ऑर्ड सेट पहना, जिसे उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया। इसके साथ ही एक टोट बैग और सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी क्लासी टच दिया। प्रियंका का यह कॉन्फर्टेबल आउटफिट फैशन प्रेमियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

बुल्गारी इवेंट में होंगी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 1 अक्टूबर को होने वाले Bvlgari के स्पेशल इवेंट में शामिल होंगी। वह ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं और कई सालों से बुल्गारी के साथ जुड़ी हुई हैं। प्रियंका पहले भी इंटरनेशनल इवेंट्स और कैंपेन में बुल्गारी को रिप्रेज़ेंट करती रही हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में वह दो इवेंट्स अटेंड करेंगी, एक सुबह और दूसरा शाम को।

बुल्गारी से प्रियंका का खास रिश्ता

प्रियंका और बुल्गारी की बॉन्डिंग नई नहीं है। उन्होंने कई बार इंटरनेशनल रेड कार्पेट्स और कैंपेन में बुल्गारी के ज्वेलरी और वॉच कलेक्शन को फ्लॉन्ट किया है। वहीं प्रियंका का लग्जरी स्टाइल हमेशा ही खास रहता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बुल्गारी की ग्लोबल स्थर को और मजबूत करने में अहम रोल निभा रही हैं।

प्रियंका व्यस्त शेड्यूल

प्रियंका के काम की बात की जाए तो फिलहाल एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में हैं। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज़ Citadel सीजन 2 की शूटिंग पूरी की है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर बार अपने फैशन और प्रोफेशनल चॉइस से फैंस को सरप्राइज़ करती हैं। इस बार मुंबई में उनका आगमन न सिर्फ बुल्गारी इवेंट को लेकर खास है, बल्कि उनके स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक ने भी खूब चर्चा बटोरी। अब फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है 1 अक्टूबर का, जब प्रियंका अपने ग्लैमरस अंदाज में एक बार फिर सबका दिल जीतेंगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News