Priyanka Chopra: भारत से न्यूयॉर्क तक छा गईं प्रियंका, एक क्लिक में देखें खूबसूरत लुक
Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में नीले रंग की साड़ी और गाउन में फैशन और पारंपरिक स्टाइल का जादू बिखेरा।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक (Image: priyankachopra)
Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो पूरी दुनिया में अपनी अदाओं और टेलेंट के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में वैश्विक आइकन ने न्यूयॉर्क में प्रथम यूएसए द्वारा आयोजित एक समारोह किया, जिसमें वे शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में उनका लुक किसी फैशन मास्टरक्लास से कम नहीं था। उन्होंने नीले रंग साड़ी को रेड कारपेट के लिए नए अंदाज में पेश किया। प्रियंका की यह खूबसूरत पोशाक उनके आत्मविश्वास, शांति और एक हल्की सी पारंपरिक झलक को बखूबी दर्शा रही थी।
प्रियंका की नीली साड़ी का जादू
एली साब द्वारा डिजाइन की गई ये साड़ी देखने में बेहद आकर्षक और शानदार थी। इसमें स्ट्रेपलेस ब्लाउज देखने को मिला, जो प्रियंका के कंधों को बेहद खूबसूरती से दिखा रहा था। पोशाक की फिटेड कमर और स्टाइलिश स्कर्ट कट ने उनके फिगर को परफेक्ट शेप दिया था।
साड़ी की झलक में आधुनिकता
ये लुक साड़ी के साथ मार्डन, गाउन और स्कर्ट के तौर पर नजर आ रहा था। यह न केवल पारंपरिक थीम को आधुनिक अंदाज में पेश करता है, बल्कि रेड कारपेट लुक में भी इसे अद्भुत बनाता है।
बारीक कढ़ाई और झिलमिलाती सजावट
इसके हर हिस्से को नाजुक सिल्वर डिजाइन और फूलों की कढ़ाई से सजाया गया था। सजावट के बीच का संतुलन इसे और भी खास बनाता है। यानी ये साड़ी से लेकर कई तरह के लुक दिखाने के लिए पहना गया था।
मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था
प्रियंका ने अपने मेकअप को कम ही रखा था। उनके आंखों को हल्का स्मोकी इफेक्ट और गालों पर हल्का गुलाबी ब्लश था। होंठों पर लिप ग्लॉस ने उनके लुक को और भी परफेक्ट बनाया। यह लुक पारंपरिक और आधुनिकता का एक बेहतरीन संगम था।
भारत से न्यूयॉर्क तक
प्रियंका की यह उपस्थिति न्यूयॉर्क के गाला में उनकी हालिया भारत यात्रा के बाद हुई। भारत में उन्होंने दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया, इसके बाद बुलगारी स्टोर लॉन्च कार्यक्रम में भी शामिल हुईं थी।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका फैशन सेंस सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि गहन सोच और भारतीय संस्कृति की झलक से भरपूर है। न्यूयॉर्क के गाला में उनका नीला गाउन और साड़ी न केवल देखने में शानदार था, बल्कि उनकी शख्सियत और स्टाइल की परफेक्ट झलक भी पेश हो रही थी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।