VIRAL: Roadies फेम प्रिंस नरुला की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल! फैंस में मची सनसनी; जानिए क्या है सच
रोडीज़ और बिग बॉस 9 फेम प्रिंस नरुला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुलिस के साथ देखा जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो में दिखाई जा रही गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रिंस नरुला की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Prince Narula arrest viral video: सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो से सनसनी मच गई है। इस वीयरल वीडियो में टीवी रियलिटी शो रोडीज़ और बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरुला को गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों के बीच देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि प्रिंस को दिल्ली में मस्जिद ध्वंस मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की असली सच्चाई का अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
Fact Check
इस वीडियो को 'IndianLast24Hr' नाम के प्लेटफ़ॉर्म ने शेयर किया है जो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। Reddit और X प्लेटफ़ॉर्म पर भी इसे खूब शेयर किया गया है। हालांकि, हरीभूमि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।
जांच करने पर पता चला है कि प्रिंस नरुला किसी भी विश्वसनीय रिपोर्ट में उन्हें दिल्ली मस्जिद ध्वंस मामले से जोड़ा नहीं गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में भी अब तक प्रिंस और उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग तुरंत इसे सच मान बैठे, जबकि कई ने यह आशंका जताई कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह है।
प्रिंस नरुला का हाल ही का अपडेट
हाल ही में प्रिंस नारुला अपने परिवार के साथ चर्चा में रहे। उन्होंने अपनी बेटी एकलीन का चेहरा सोशल मीडिया पर साझा किया। गुरु पर्व के मौके पर प्रिंस और उनकी पत्नी युविका चौधरी मुंबई के एक गुरुद्वारे गए थे। 5 नवंबर 2025 को प्रिंस ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।