Janvhi Kapoor: 'परम सुंदरी' फ्लोरल ड्रेस में आईं नजर, मुस्कुराहट ने फैंस का चुराया दिल

Janvhi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नया फ्लोरल प्रिंट ड्रेस लुक सोशल मीडिया पर छाया। हाई हील्स और खुले बालों में अदाकारा ने फैंस का दिल जीता।

Updated On 2025-08-20 19:05:00 IST

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का स्टाइलिश लुक (Image: varinder)

फिल्मी दुनिया की ग्लैमरस अदाकारा जान्हवी कपूर अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनकर फैंस के दिलों पर राज किया है। हाई हील्स और खुले बालों में जान्हवी का अंदाज इतना आकर्षक लग रहा था कि, हर कोई उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया।

जान्हवी कपूर का फ्लोरल ड्रेस लुक

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस हमेशा से ही ट्रेंड में रहती है, लेकिन जब इसे कोई स्टाइल आइकॉन पहन ले तो उसका चार्म और भी बढ़ जाता है। जान्हवी ने इस ड्रेस को बड़ी ही ग्रेसफुली कैरी किया। वहीं नैचुरल लुक में भी उनकी खूबसूरती किसी से कम नहीं थी। ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी थी,, जिससे उनका लुक और भी सुंदर लगने लगा।

हाई हील्स और खुले बालों में परफेक्ट स्टाइल

जान्हवी कपूर का यह लुक पूरी तरह से पार्टी या किसी खास मौके के लिए परफेक्ट है। उन्होंने हाई हील्स के साथ अपने आउटफिट को बैलेंस किया और बालों को खुला रखकर अपनी नैचुरल ब्यूटी को और निखारा। उनकी यह स्टाइलिंग टिप्स हर लड़की के लिए एक बेस्ट हो सकती है।

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म

फैशन और स्टाइल के साथ-साथ जान्हवी कपूर अपने वर्कफ्रंट पर भी लगातार एक्टिव हैं। वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

क्यों खास है जान्हवी का यह लुक?

  • फ्लोरल प्रिंट ड्रेस हर सीजन में ट्रेंडी रहती है
  • कम मेकअप के साथ नैचुरल ब्यूटी को निखारना सीखने लायक है
  • हाई हील्स और फ्लोरल प्रिंट का कॉम्बिनेशन हमेशा क्लासी लगता है
  • जान्हवी का कॉन्फिडेंस उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बनाता है

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का फ्लोरल प्रिंट ड्रेस लुक एक बार फिर बता दिया कि. वह फैशन की असली क्वीन हैं। उनका यह स्टाइल न केवल ट्रेंडी है बल्कि फॉलो करने लायक भी है। चाहें आप कॉलेज गर्ल हों या वर्किंग वुमन, जान्हवी का यह अंदाज आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। 

Tags:    

Similar News