पराग त्यागी को सता रही शेफाली जरीवाला की याद: पत्नी के निधन के बाद बोले- 'हमेशा साथ रहेंगे'
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजिल देते हुए पराग ने क्या कहा? जानिए...
पारग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा।
Shefali Jariwala Death: अभिनेता पारग त्यागी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से अब तक उबर नहीं पाए हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग बिताए पल याद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर कर शेफाली के लिए अपने दुख और प्यार का इजहार किया।
पराग की दिल छू लेने वाली पोस्ट
बुधवार को पराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह शेफाली का हाथ थामे हुए हैं। बैकग्राउंड में फिल्म 'फना' का गाना 'मेरे हाथ में...' बज रहा है जिसके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरों वाला वीडियो बनाया। एक फोटो में कपल के हाथ के साथ उनके पालतू कुत्ते सिंबा के पंजे भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ पराग ने लिखा, "हमेशा साथ रहेंगे"।
शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग ने कई यादें साझा कीं जिसमें वह एक्ट्रेस संग बिताए पल और यादें ताजा कर भावुक होते दिखे। फैंस भी उनके पोस्ट पर शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
'कांटा लगा' गाने से छाईं शेफाली जरीवाला
शेफाली जरीवाला ने 2000 के दशक की शुरुआत में 'कांटा लगा' रीमिक्स वीडियो सॉन्ग से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस म्यूजिक वीडियो के दौरान वह केवल 19 साल की थीं। 27 जून को महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, उनकी मृत्यु का वास्तविक कारण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और फिलहाल, मृत्यु का कारण 'रिज़र्व्ड' बताया गया है।
पराग और शेफाल की खूबसूरत प्रेम कहानी
पराग और शेफाली की मुलाकात 2010 में हुई थी। करीब चार साल की डेटिंग के बाद, दोनों ने 2014 में शादी की थी। यह जोड़ी मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी एक साथ नजर आ चुकी है।