Ozzy Osbourne Death: कौन थे ऑज़ी ऑस्बर्न? करियर के आखिरी शो के कुछ दिनों बाद हुई मौत

लेजेंडरी हॉलीवुड सिंगर ऑज़ी ऑस्बर्न का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कुछ ही हफ्ते पहले अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। जानिए उनके बारे में।

Updated On 2025-07-23 13:39:00 IST

लेजेंडरी सिंगर ऑज़ी ऑस्बर्न का 76 साल की उम्र में निधन हो गया 

Singer Ozzy Osbourne Death: दुनिया के मशहूर रॉक सिंगर ऑज़ी ऑस्बॉर्न का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह रॉक बैंड ब्लैक सबाथ के मुख्य सिंगर थे। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टी की।

ऑज़ी पिछले कुछ सालों से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन परिवार ने अभी तक उनकी मौत असल वजह का खुलासा नहीं किया है।

ब्रिटिश रॉक के इस दिग्गज ने बैंड ब्लैक सबाथ के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उनके 'आयरन मैन', 'पैरानॉइड', और 'वॉर पिग्स' जैसे ट्रैक्स आज भी म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसते हैं।

ऑजी ऑस्बर्न का आखरी शो
ऑज़ी ने अपने करियर के आखिरी दिनों में भी परफॉर्म कर लोगों का दिल जीता। 5 जुलाई को उन्होंने अपने पुराने बैंड ब्लैक सबाथ मेंबर्स के साथ अंतिम बार परफॉर्म किया था। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे और ऑजी की संगीत विरासत को सलाम किया था।

म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम रहे ऑजी
ऑज़ी ऑस्बॉर्न को संगीत की दुनिया में उनकी अलग पहचान मिली। वे दो बार ब्रिटेन और अमेरिका के हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए। इसके अलावा उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार मिला।

अपने करियर में ऑज़ी को कई अवॉर्ड मिले, जिनमें आईवर नोवेलो पुरस्कार, 5 बार ग्रैमी नॉमिनेशन, एनएमई का 'गॉडलाइक जीनियस' सम्मान और क्लासिक रॉक के 'लिविंग लीजेंड' पुरस्कार शामिल हैं।

Tags:    

Similar News