Nandini kashyap youtuber: यूट्यूबर नंदिनी कश्यप कौन थी, लिव इन पार्टनर में रह रहे सोशल इंफ्लयूएंसर जोड़े की कैसे हुई मौत?
Nandini kashyap youtuber: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार को YouTuber नंदिनी कश्यप और गर्वित सिंह गैरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। कौन थे दोनों YouTuber
Nandini kashyap youtuber: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार को एक YouTuber जोड़े को संदिग्ध परिस्थितयों में मृत पाया गया। शनिवार सुबह एक सोसायटी की 7वीं मंजिल से गिरने के बाद यूट्यूबर कपल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। यूट्यूबर्स की पहचान नंदिनी कश्यप और गर्वित सिंह गैरी के रूप में की गई है। आईए जानते हैं कि नंदिनी कश्यप और गर्वित सिंह गैरी कौन थे? गर्वित सिंह गैरी और नंदिनी कश्यप की संदिग्ध मौत या खुदकुशी के बारे में सब कुछ जानिए
कौन थीं नंदिनी कश्यप?(who was Nandini kashyap)
नंदिनी कश्यप इंस्टाग्राम पर doraperry442 यूजरनेम से लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी कश्यप के 2K से ज्यादा फॉलोअर्स थे। नंदिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। अपनी मौत से दो दिन पहले नंदिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल डायरी का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में नंदिनी कश्यप ने दिल्ली के विजिट की जानकारी साझा की थी। नंदिनी उर्फ doraperry442 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की थी।
थियेटर आर्टिस्ट भी थे गर्वित सिंह गैरी
नंदिनी कश्यप के साथ उनके बॉयफ्रेंड गर्वित सिंह गैरी का भी शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। गर्वित सिंह गैरी की उम्र 25 साल थी। वह एक यूट्यूबर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। गर्वित के बायो में जानकारी दी गई है कि वह देहरादून और मुंबई में रहते थे। गर्वित ने खुद को इंस्टा बायो में थिएटर आर्टिस्ट भी बताया था।
दो दिन पहले नंदिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल डायरी का वीडियो पोस्ट किया था:
इंस्टा पर गर्वित के थे 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर गर्वित सिंह गैरी के 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे।गर्वित के यूट्यूब चैनल का नाम गर्वित गैरी व्लॉग्स है। गर्वित सिंह गैरी के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, गर्वित ने तड़प, अदृश्या, दून कांड, मिडिल क्लास लव, क्रश्ड एस-3, जर्सी जैसी फिल्मों में काम किया है। गर्वित सिंह गैरी ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर आमिर खान और सनी देओल जैसे मशहूर फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें साझा की है।
कैसे हुई नंदिनी कश्यप और गर्वित सिंह गैरी की मौत (How did Nandini Kashyap and Garvit Singh Gary die?)
कुछ समय पहले नंदिनी और गर्वित देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। नंदिनी और गर्वित बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसायटी के फ्लैट नंबर 701 में रहते थे। शुरुआती जांच में पता चला कि गर्वित शनिवार सुबह सोसायटी में आया था। यहां उन्होंने नंदिनी से बातचीत की। सुबह करीब छह बजे नंदिनी और गर्वित के शव जमीन पर पड़े मिले। पास ही खून बिखरा हुआ था। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने जब शवों को देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
गर्वित सिंह गैरी की मौत (Garvit Singh Garry death) के बाद क्या हुआ?
गर्वित और नंदिनी का शव मिलने की खबर सुनकर दोनों के दोस्त भी मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के साथ रहने वाले युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है।