पिता बने वरुण धवन: वाइफ नताशा दलाल ने बेटी को दिया जन्म; करण जौहर, अर्जुन कपूर समेत सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेता के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन ने घर में बेटी के जन्म की पुष्टि की है।

Updated On 2024-06-04 08:28:00 IST
Varun Dhawan-Natasha Dalal

Varun Dhawan-Natasha Dalal Welcomed Their First Child: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ नताशा दलाल ने 3 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोमवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर की पुष्टि खुद वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने की है।

डेविड धवन ने दी जानकारी 
बीते दिन वरुण धवन को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर आते देखा गया था। तभी से कयास लगने शुरू हो गए थे कि नताशा दलाला बेबी डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं बीती सोमवार रात को फिल्ममेकर और वरुण के पिता डेविड धवन अपनी बहू और पोती से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल से लौटते समय जब पैपराजी ने उनसे नताशा की डिलीवरी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके घर बेबी गर्ल आई है। उन्होंने पैप्स से कहा- 'येस, बेबी गर्ल।'

इसके कुछ ही देर बाद वरुण की मां लाली धवन और भाभी जान्हवी धवन अस्पताल से निकलते दिखाई दीं। फिलहाल वरुण या उनकी फैमिली ने अब तक सोशल मीडिया पर न्यू बॉर्न बेबी की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।

सेलेब्स ने दी बधाई
एक्टर के घर बेबी गर्ल के जन्म लेते ही खुशियां आ गई हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री के सेलेब्स भी कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बधाई देते हुए लिखा- "मेरे बेबी को एक बेबी गर्ल हुई है!! मैं बहुत खुश हूं! प्राउड मम्मा और पापा को बधाई! लव यू नताशा और वरुण।" तो वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस्टा स्टोरी पर लिखा- "बेबी जॉन को एक बेबी हुई है! पापा नंबर 1 की कास्टिंग अब फाइनली लॉक हो गई है! बधाई हो नताशा और वरुण धवन, नियारा आभीर और जॉय को एक बहन हुई है..."

 

शादी के 3 साल बाद बने माता-पिता
आपको बता दें, 18 फरवरी 2024 को, वरुण धवन और नताशा दलाल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वरुण अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को किस हुए नजर आ रहे थे। 

वरुण और नताशा 24 जनवरी, 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी की थी। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। बता दें, नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। 

 

Similar News