WATCH: उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट Gold से बनी मणिपुरी पोशाक पहनकर किया रैंप वॉक, 'मैतेई' दुल्हन बनकर छाईं

Urvashi Rautela: एक फैशन शो में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट सोने से बनी मणिपुर पारंपरिक ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया है। इस आउटफिट पर सोने के धागों से बारीक नक्काशी की गई है। देखें वीडियो।

Updated On 2024-09-18 17:51:00 IST
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela In Golden Manipur Dress: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी हर छोटी-बड़ी अचीवमेंट को वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और ऐसे में कई बार वह ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फैशन शो में अपने अंदाज का जादू बिखेरकर सबको शॉक कर दिया है।

24 कैरेट सोने की ड्रेस में छाईं उर्वशी 
दरअसल उर्वशी ने ग्लोबल इंडिया कॉउचर वीक में हिस्सा लिया था जिसमें वह मणिपुर की पारंपरिक पोशाक पहनकर रैंप स्टेज पर उतरी थीं। इस आउटफिट को मणिपुरी डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम ने डिजाइन किया था और सबसे खास बात है कि इस आउटफिट में 24 कैरेट गोल्ड से वर्क किया गया था।

ग्लोबल इंडिया कॉउचर वीक फैशन शो में उर्वशी ने फैशन डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम के लिए रैंप वॉक किया था जिसके लिए उन्होंने लाल रंग की पारंपरिक मणिपुरी पोटलोई ड्रेस पहनी थी। इस शो में वह मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत को रिप्रेजेंट करने के लिए मैतेई मणिपुरी दुल्हन बनकर रैंप पर उतरी थीं। इसके साथ हैवी गोल्डन ज्वेलेरी पेयर की थी। इसका वीडियो उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आपको बता दें, उर्वशी की इस मणिपुरी पटलोई ड्रेस पर 24 कैरेट के सोने के धागों से वर्क किया गया है। उनकी ड्रेस की स्कर्ट की बॉटम पर हैवी गोल्ड वर्क देखा जा सकता है। बता दें, पटलोई ड्रेस पारंपरिक मणिपुर ड्रेस है जिसे वहा कि दुल्हन शादी के दिन पहनती हैं। 

क्या है मणिपुरी पटलोई ड्रेस?
मणिपुरी दुल्हनों की पोशाक भारत की अन्य पारंपरिक दुल्हनों की ड्रेस से बहुत अलग होती है। इस आउटफिट में सिलेंडर-नुमा ड्रम के आकार की स्कर्ट होती है जिसे पोटलोई नाम से जानते हैं. ये स्कर्ट मोटे फाइबर और बांस से बनाया जाता है। इसके ऊपर सैटिन का कपड़ा लगाया जाता है और फिर उसे जरी और रंग-बिरंगी बॉर्डर्स से सजाया जाता है। इसके साथ गोल्डन ज्वेलेरी पेयर की जाती है।

Similar News