Urvashi Rautela Birthday: उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे पर काटा '24 कैरेट सोने' का केक, यो यो हनी सिंह के साथ मनाया जश्न, देखें PHOTOS

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज अपना 30वां जन्मदिन मनमा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने बीती देर रात बर्थडे पार्टी की जिसमें उन्होंने 24 कैरेट सोने से सजा गोल्डन केक काटा। उर्वशी ने इसकी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब काफी सुर्खिया बटोर रही हैं।

Updated On 2024-02-25 11:31:00 IST
उर्वशी रौतेला आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Urvashi Rautela Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। उर्वशी आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने जन्मदिन का जमकर जश्न मनाया। 

हालांकि उर्वशी ने अपने बर्थडे पर कुछ ऐसा कारनामा किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल अपने एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर 24 कैरेट सोने से सजा केक काटा है। इस केक को देख हर कोई हैरत में पड़ गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। वह हर साल अपना बर्थडे इसी तरह धूम-धाम से सेलिब्रेट करती हैं।

हनी सिंह के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
एक्ट्रेस ने बीती देर रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जहां उनके करीबी दोस्त सिंगर यो यो हनी सिंह भी मौजूद रहे। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हनी सिंह उर्वशी का बर्थडे केक कटवाते, उन्हें हग करते और सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया है कि उन्होंने 24 कैरेट का गोल्ड प्लेटेड ये केक 'लव डोज़ 2' के सेट पर काटा है। दरअसल हनी सिंह एक्ट्रेस उर्वशी के साथ अपना अगला म्यूजिक वीडियो 'लव डोज़ 2' लेकर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने इसी गाने की शूटिंग के सेट पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

लाल ड्रेस में सजीं बर्थडे गर्ल उर्वशी 
तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल रंग की थाई स्लिट ड्रेस पहनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में ब्रेसलेट, गले में नेकलेस, खुले बालों में उर्वशी काफी गॉर्जियस लग रही हैं। बर्थडे गर्ल ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। उनके फैंस कमेंट कर उन्हें बर्थडे की विशेज़ दे रहे हैं। हालांकि उर्वशी ने पिछले साल भी इसी तरह से धूम-धाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने पिछले साल अपने जन्मदिन पर हीरे का केक कट किया था, जिसे 24 कैरेट सोने के कप केक से सजाया गया था। 

Similar News