Tiku Talsania: 70 वर्षीय अभिनेता टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा! मुंबई के अस्पताल में किया भर्ती, जानिए कैसी है हालत

Tiku Talsania: मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को शुक्रवार, 10 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा। हालात गंभीर होने के कारण अभिनेता धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है।

Updated On 2025-01-11 17:28:00 IST
Tiku Talsania: अभिनेता टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा! मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है हालात।

Tiku Talsania: मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को शुक्रवार, 10 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा। 70 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है और उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

कौन है टीकू तलसानिया? 
टीकू तलसानिया को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी शानदार हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'अंदाज अपना अपना', 'इश्क', 'जोड़ी नंबर 1' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा, वह शाहरुख खान के साथ 'देवदास' जैसी बड़ी फिल्म में भी नजर आए थे।

ये भी पढ़े-ः Black Warrant: तिहाड़ जेल की क्रूर दुनिया के अनदेखे राज से उठा पर्दा, जेलर बनकर पहुंचे शशि कपूर के पोते जहान

टीकू तलसानिया का TV इंडस्ट्री का सफर 
टीकू तलसानिया ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो', 'यह चांद कानून है', 'एक से बढ़कर एक' और 'जमाना बदल गया है' जैसे शोज में अभिनय किया है।

टीकू तलसानिया को हाल ही में 2023 में रिलीज़ हुई गुजराती सीरीज 'व्हाट द फाफड़ा' में भी देखा गया था, जो शेमारू मी पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें प्रतीक गांधी, संजय गोरेडिया, श्रद्धा डांगड़ और अन्य कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में, टीकू ने खुद को "थोड़ा बेरोजगार" बताया था और कहा था कि अब फिल्मों में कहानी पर आधारित काम ज्यादा होता है, जिसके कारण उन्हें सही भूमिका नहीं मिल पा रही है। फिलहाल, हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

Similar News