Box Office Collection: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के आगे नहीं चला विद्युत की 'क्रैक' का जादू, दोनों फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

Article 370- Crakk Box Office Collection: इस हफ्ते थिएटर में बॉलीवुड की दो धमाकेदार फिल्म रिलीज हुई है। वहीं एक तरफ फिल्म 'क्रैक' के जरिए एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर से एक्शन अवतार में कमबैक करते हुए नजर आए है। वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर की नई पेशकश 'आर्टिकल 370' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

Updated On 2024-02-24 18:57:00 IST
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के आगे नहीं चला विद्युत की 'क्रैक' का जादू, दोनों फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

Article 370-Crakk Box Office Collection: इस हफ्ते थिएटर में बॉलीवुड की दो धमाकेदार फिल्म रिलीज हुई हैं। जिसमें से जहां एक तरफ यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' रिलीज हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की एक्शन फिल्म 'क्रैक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। वहीं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की है।

फिल्म की कहानी
दरअसल, 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद आदित्य धर ने एक बार फिर 'घाटी' की सच्ची कहानी दुनिया के सामने पेश की है। आदित्य धर की नई पेशकश 'आर्टिकल 370' शुक्रवार यानी 23 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी हैं। इसके साथ ही विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। 

 'आर्टिकल 370' के आगे कमजोर पड़ी 'क्रैक'
आपको बता दें , रिलीज के पहले दिन फिल्म क्रैक ने 4.11 करोड़ का शानदार बिजनेस कर हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं 'आर्टिकल 370' का भी ओपनिंग डे काफी शानदार रहा हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा-खासा कारोबार किया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, यामी गौतम की फिल्म ने भारत में 6.12 करोड़ का बिजनेस किया है। लेकिन वहीं यामी की फिल्म आर्टिकल 370' के आगे विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक फीकी पड़ गई है। हलांकि बताया जा रहा है कि वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बदलाव देखा जा सकत है। बता दें, जिस तरह विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक को शुरुआत मिली है, उससे ये अंदाजा लागया जा रहा है कि आने वाले दो दिन में ये फिल्म और भी बेहतरीन कमाई कर सकती है। 

फिल्म क्रैक और 'आर्टिकल 370' के स्टार कास्ट
दोनों फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जीएगा' में एमी जैक्सन, नोरा फतेही के साथ अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। वहीं 'आर्टिकल 370' की मेकिंग यामी गौतम के पति व 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर ने किया है और इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। लेकिन इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। जिसे उन्होंने खूब बारीकी के साथ निभाया है।  

Similar News