Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में कमबैक करेंगी तब्बू? एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हिंट से बढ़ी फैंस की धड़कन

Hera Pheri 3: कल्ट फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट का हर किसी को इंतजार है। आए दिन इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई खबर आती रहती है। अब एक्ट्रेस तब्बू ने एक ऐसी हिंट दी है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी।

Updated On 2025-02-04 15:52:00 IST
2000 में आई 'हेरा फेरी' में तब्बू नजर आई थीं।

Hera Pheri 3: कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त 'हेरा फेरी 3' बनाने का एलान किया था। अक्षय कुमार, परेश और सुनील शेट्टी को टैग करते हुए उन्होंने बड़ी हिंट दी थी। इसी बाच अब फैंस के लिए दोगुनी खुशखबर है, क्योंकि इस फिल्म के साथ तब्बू भी जुड़ने जा रही हैं। 

जी हां, 'हेरा फेरी 3' में अभिनेत्री तब्बू नजर आ सकती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए बड़ी हिंट दी है। दरअसल 30 जनवरी को अक्षय ने इंस्टाग्राम पर प्रियदर्शन को बर्थडे विश किया था जिसके बाद, निर्देशक ने उनके पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए हेरा-फेरी 3 के बारे में हिंट दी थी। अब तब्बू ने अक्षय के इस पोस्ट पर बवाल मचा दिया है।

ये भी पढ़ें- Hera Pheri: 'हेरा फेरी 3' नहीं इस वजह से अक्षय के साथ नजर आए सुनील शेट्टी और परेश रावल, पॉपलुर तिगड़ी का Video Viral

Tabu Instagram story

उन्होंने इसे री-शेयर करते हुए लिखा- 'अफ्कॉर्स, कास्ट मेरे बिना पूरी हो ही नहीं सकती। इसके साथ उन्होंने प्रियदर्शन को टैग भी किया है। तब्बू के इस पोस्ट से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मेकर्स 'हेरा फेरी 3' की अनाउंसमेंट कर सकती है। उम्मीद है कि इस फिल्म से अक्षय, सुनील, परेश और तब्बू का री-यूनियन हो सकता है। 

आपका बता दें, प्रियदर्शन की साल 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी में तब्बू नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड अनुराधा के रोल में उन्होंने खूब जान डाली थी। इसके बाद फिर हेरा फेरी में उनका देखने को नहीं मिल। अब माना जा रहा है कि इसके तीसरे पार्ट में तब्बू की एंट्री हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- The Ba*ds of Bollywood का टीजर आउट: शाहरुख खान ने फैंस से की गुजारिश, कहा- 'बच्चों को प्यार देना'

फिलहाल हेरा फेरी 3 का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स इस प्रजोक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं और जल्दी ही इसपर कोई अनाउंसमेंट की उम्मीदे हैं। वहीं अक्षय कुमार आगामी फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Similar News