Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे 1000 गेस्ट, DJ गणेश की परफॉर्मेंस पर झूमेगा बॉलीवुड स्टार

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल अपनी रजिस्टर मैरिज के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे।जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल होंगे। इसके अलावा रिसेप्शन के लिए DJ गणेश करीब 1000 लोगों को एंटरटेन करते दिखेंगे।

Updated On 2024-06-23 14:24:00 IST
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे 1000 गेस्ट, DJ गणेश की परफॉर्मेंस पर झूमेगा बॉलीवुड स्टार

Sonakshi-Zaheer Wedding:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को ऑफिशियली एक-दूजे के होने जा रहे हैं। वहीं कपल रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं और इस शादी के बाद दोनों अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे। साथ ही इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स शिरकत करने वाले हैं। 

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में परफॉर्म करेंगे DJ गणेश
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के पॉश इलाके में होने वाली है। जिसमें DJ गणेश परफॉर्म करते दिखेंगे। हलांकि, गणेश इंडस्ट्री के सबसे टॉप DJ माने जाते हैं। उन्हें कई इवेंट, पार्टीज में अपनी परफॉरमेंस देते हुए देखा गया है। वहीं रिपोर्ट का दावा है कि सोनाक्षी सिन्हा की रिसेप्शन में DJ गणेश करीब 1000 लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। वहीं पार्टी में आने वाले 1000 मेहमानों को उनकी सिग्नेचर बॉलीवुड बीट्स पर नचाने वाले हैं। DJ गणेश अपने म्यूजिक और परफॉरमेंस के जरिए मेहमानों को तब तक एंटरटेन करेंगे जब तक पार्टी खत्म नहीं हो जाती।  
 

कपल की शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए हीरामंडी की कास्ट, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम पहले ही एक्ट्रेस के घर पहुंच चुके हैं। सलमान खान और उनका परिवार, अमिताभ बच्चन, रेखा, संजय लीला भंसाली, जीतेंद्र समेत कई बड़े सितारे रिसेप्शन की शान बनने वाले हैं। इस रस्म में सिर्फ परिवार के कुछ खास लोग और उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। लेकिन रिसेप्शन पार्टी में पूरा बॉलीवुड नज़र आ सकता है। 

दोनों की लव स्टोरी 
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीब पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कपल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। बस खास मौकों पर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। 

Similar News