Rumours: मिस्ट्री गर्ल संग डेटिंग रूमर्स उड़ने पर सोहेल खान ने किया रिएक्ट, बताया कौन है वो शख्स

Sohail Khan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता सोहेल खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को बीती रात मुंबई में डिनर करते देखा गया। उनकी डेटिंग की अफवाहें हैं।

Updated On 2024-09-10 16:52:00 IST
Sohail Khan

Sohail Khan reveals About mystery Girl: सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इस समय सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक लड़की के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर उनके अफेयर की रूमर्स फैल रही हैं। अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है।

मिस्ट्री गर्ल संग डिनर डेट पर पहुंचे सोहेल
दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोहेल खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखे जा रहे हैं। दोनों डिनर डेट पर पहुंचे थे। वीडियो में एक्टर मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट हुए और उनके साथ एक लड़की को देखा गया जो उनके साथ बाद में कार के अंदर जाकर बैठती दिखी। सोहेल के आसपास कई पैपराजी मौजूद थे लेकिन वह बिना किसी को जवाब दिए सीधे कार में जाकर बैठ गए। 

सोबेल ने बताया कौन है वो शख्स
अब इस मिस्ट्री गर्ल के साथ उनके डेटिंग का अफवाहें हैं। लेकिन अब सोहेल खान ने अफवाहों पर रिएक्ट किया है। सोहेल खान ने इन डेटिंग रूमर्स को सिरे नकारते हुए इसे केवल झूठी अफवाह बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोहेल खान ने रूमर्स पर कहा- "नहीं यह सच नहीं है। वह मेरी बस एक पुरानी दोस्त है।" इससे साप जाहिर हो गया है कि सोहेल अपनी पुरानी खास दोस्त के साथ डिनर करने गए थे और वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं।

दो साल पहले हुआ तलाक
आपको बता दें, सोहेल खान की फैशन डिजाइन सीमा सजदेह से साल 1998 में शादी हुई थी। शादी के करीब 24 साल बाद एक्टर ने पत्नी सीमा से तलाक लिया था और साल 2022 में दोनों अलग हो गए थे। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- निरवान और योहान
 

Similar News