Singham Again: दिवाली पर धूम मचाने को तैयार सुपरस्टार अजय देवगन, कंफर्म हुई 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट

इन दिनों सुपरस्टार अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। इसी बीच रोहित शेट्टी ने मच अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस को खुशखबरी दी है और फिल्म की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है।

Updated On 2024-06-14 19:00:00 IST
दिवाली पर जख्मी शेर बन तबाही मचाने के लिए तैयार सुपरस्टार अजय देवगन, कंम्फर्म हुई 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट

Singham Again Release Date Announced: रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी लंबे वक्त से दर्शकों में बज बना हुआ है। वहीं फैंस भी इस फिल्म के लिए अपनी पलकें बिछाए बैठे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दिया है। 

रोहित शेट्टी ने फैंस को दी खुशखबरी 
दरअसल, शुक्रवार को रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी खुशखबरी दी है और बताया है कि अब यह फिल्म इसी साल दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ''शेर आंतक मचाता है और घायल शेर तबाही।''

इस दिन थिएटर में तबाही मचाएगी 'सिंघम अगेन'
आपको बता दें, पहले खबर थी कि 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसकी टक्कर पुष्पा 2 से देखने को मिलेगी। लेकिन अब 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और यह फिल्म 15 अगस्त को नहीं बल्कि इस दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। 

फिल्म के स्टार कास्ट 
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में मल्टीस्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुरस्टार अजय देवगन के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे कई सेलेब्स अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हलांकि, रोहित शेट्टी इससे पहले अपनी कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिंघम अगेन और सूर्यवंशी जैसी धमाकेदार फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं, जिनको दर्शक की तरफ से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब 'सिंघम अगेन' का इंतजार है। 

Similar News