Sidhu Moosewala: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां हैं गर्भवती, जल्द देंगी दूसरे बच्चे को जन्म, 2 साल पहले खोया था 28 वर्षीय बेटा

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चरण कौर और बलकौर सिंह के एक बार फिर पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चरण कौर सिंह गर्भवती हैं और अगले महीने ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Updated On 2024-02-27 13:55:00 IST
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Sidhu Moosewala Mother: फेमस पंजाबी सिंगर-रैपर सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। इसी बीच दिवंगत गायक के माता-पिता को लेकर एक खबर सामने आई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उनकी मां गर्भवती हैं, और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू की मां चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू ने कन्फर्म की है।

मूसेवाला दंपति फिर बनेंगे माता-पिता
बता दें, सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता - चरण कौर और बलकौर सिंह की इकलौती संतान थे। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में मूसेवाला के करीबी सदस्य ने जल्द ही दंपति के घर नये मेहमान के आने की जानकारी दी है। विट्रो फर्टिलाइजेशन यानि आईवीएफ (IVF) तकनीक के माध्यम से बलकौर सिंह और चरण कौर एक बार फिर माता-पिता बनने वाले है। खबरे हैं कि चरण कौर आगामी मार्च के महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

इकलौते बेटे थे सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, लेकिन साल 2022 में उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मूसेवाला परिवार में वारिस के चलते दंपति ने आईवीएफ के माध्यम से दोबारा माता-पिता बनने का फैसला लिया है और मां चरण कौर ने आईवीएफ से बच्चे को कंसीव कर लिया है। फिलहाल दंपति ने इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

साल 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या
शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला पंजाब से लेकर दुनियाभर में अपनी रैपिंग से लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ चुके थे। उनकी देश से लेकर विदेश तक खूब फैन-फॉलोइंग रही है। हालांकि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। उनके निधन की खबर से सभी फैंस शॉक्ड थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Similar News