Shyam Benegal Death: श्याम बेनेगल के निधन पर PM मोदी, राहुल गांधी ने जताया शोक; सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Shyam Benegal Death: दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर राजनीतिक नेता और फिल्मी सितारों ने शोक जताया है।

Updated On 2024-12-24 11:46:00 IST
मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल का 90 की आयु में निधन हो गया।

Shyam Benegal Death: दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 23 दिसंबर को मुंबई में उनका निधन हो गया। वह 90 वर्ष की आयु के थे। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण श्याम बेनेगल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों तक शोक की लहर है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पश्चिम बंगाल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारों ने श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- 'श्याम बेनेगल जी के निधन से बहुत दुख हुआ, जिनकी कहानी कहने की कला ने भारतीय सिनेमा पर गहरा असल डाला। उनके काम को अलग-अलग क्षेत्रों के लोग हमेशा सराहते रहेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति।'

ये भी पढ़ें- Shyam Benegal passes away: फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट लिख श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- भारत की कहानियों को गहराई और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करने वाले दूरदर्शी फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल जी के निधन से दुखी हूं। भारतीय सिनेमा में उनकी विरासत और सामाजिक मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। दुनिया भर में उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट लिखकर श्याम बेनेगल को अलविदा कहा। 

अभिनेत्री काजोल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, हेमा मालिनी समेत तमाम फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर लिखकर श्याम बेनेगल को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

 

 

Similar News