Shraddha Kapoor Sporty Look : सफेद टी-शर्ट के साथ डेनिम ब्लेजर में एयरपोर्ट पर नजर आईं, सिटी ट्रिप के लिए बेहतरीन लुक

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्हें स्पोर्टी लुक में देखा गया है। आप भी इन तस्वीरों पर एक नजर डालें...

Updated On 2024-10-26 19:48:00 IST
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Sporty Look : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्हें स्पोर्टी लुक में देखा गया है। श्रद्धा कपूर ने हल्के नीले रंग की जीन्स और सफेद टी-शर्ट के साथ डेनिम ब्लेजर में सर्दी का अहसास दिला दिया। यानी ये पूरा लुक कहीं पर जाने के लिए काफी बेहतर और आरामदायक दिखाई दे रहा था। उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली चीज थी उनकी नीली डेनिम ब्लेजर। सफेद टी-शर्ट के ऊपर पहनी गई इस ब्लेजर ने उनके पूरे लुक को बदलकर रख दिया। इस ब्लेजर की पूरी आस्तीने, क्लासिक कॉलर और शार्प कंधों की डिजाइन उनके लुक को और अधिक आकर्षक बना रही थी। 

यात्रा से लेकर खेल-कूद के लिए परफेक्ट पोशाक  

बता दें, चाहे वह हवाई यात्रा हो, सड़क यात्रा हो या ट्रेन का सफर, उनका ये लुक हर तरह के ट्रैवलिंग के लिए सही है। इस पोशाक की एक खास बात ये भी है कि ये किसी भी आउटडोर इवेंट, गैदरिंग, या पार्क में बिताए दिन के लिए परफेक्ट है। यह लुक सुनिश्चित करता है कि आप आराम के साथ फैशन को अपना सकते हैं। 

श्रद्धा कपूर डेनिम लुक 

घूमने जाने के लिए आरामदायक लुक को अपनाएं 

श्रद्धा कपूर का ये पहनावा किसी भी अनौपचारिक छुट्टी या सिटी ट्रिप के लिए एकदम सही है। इस आउटफिट में आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने भी जा सकते हैं। खासकर जब आप किसी नई जगह घूमने जाएं, बार में दोस्तों के साथ वक्त बिताएं, किसी चर्च का दौरा करें या अनजान गलियों में खो जाएं। यह ड्रेस हर गतिविधि के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। श्रद्धा का ये पहनावा आराम और स्टाइल को इतने सुंदर तरीके से जोड़ता है कि यह हर अवसर के लिए खास है।

श्रद्धा कपूर के इस एयरपोर्ट लुक ने यह दिखा दिया कि फैशन सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि यह उस आराम और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो हम अपने कपड़ों के माध्यम से महसूस करते हैं। उनका ये पहनावा एक आधुनिक, सक्रिय और स्टाइलिश जीवनशैली को दर्शाता है। 

Similar News