Shraddha Kapoor Oversized Top : एयरपोर्ट पर नजर आईं श्रद्धा, देखिए उनका आरामदायक और स्टालिश लुक

Shraddha Kapoor Oversized Top : मंबई एयरपोर्ट पर आरामदायक और स्टाइलिश लुक में देखा गया। उन्होंने इस बार ऑवरसाइज टॉप पहना था। जो यात्रा के लिए काफी खूबसूरत था।

Updated On 2024-12-06 18:22:00 IST
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Oversized Top : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी स्टाइल और फैशन के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, उन्हें मंबई एयरपोर्ट पर एक बेहद आरामदायक और स्टाइलिश लुक में देखा गया। श्रद्धा कपूर ने इस बार एक ऑवरसाइज टॉप पहना था, जिसमें ढीले-ढाले सिल्हूट, लंबी आस्तीनें और गोल नेकलाइन थी।

बता दें, इस प्रकार का लुक न केवल आरामदायक था, बल्कि यह ट्रेवलिंग के दौरान चलने-फिरने में भी बहुत सुविधाजनक था। श्रद्धा का यह टॉप हमें यह सिखाता है कि फैशन और आराम का अच्छा संतुलन कैसे बनाना चाहिए। इस टॉप में उनका लुक बहुत ही सहज और कैज़ुअल था, जो ट्रेवलिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

सॉफ्ट मेकअप में श्रद्धा 

श्रद्धा कपूर का मेकअप बहुत ही सॉफ्ट था, जो उनकी सादगी को और भी निखार रहा था। उन्होंने एक नैचुरल बेस का चुनाव किया था, जिससे उनका चेहरा साफ और ताजगी से भरपूर नजर आ रहा था। उनकी आंखों को ब्लैक आईलाइनर से हाइलाइट किया गया था। इसके साथ ही, उन्होंने हल्का गुलाबी लिपस्टिक का चुनाव किया था, जो उनके लुक को फ्रेश और नर्म बनाता है। श्रद्धा का यह मेकअप हमें बताता है कि सादगी में भी खूबसूरती छिपी होती है। 

श्रद्धा का एयरपोर्ट लुक 

इसे भी पढ़े: Tamannaah Bhatia Co-Ord Set : तमन्ना ने नीले और सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

बालों की सादगी में छुपा आकर्षण

श्रद्धा ने अपने बालों को ज्यादा स्टाइलिश नहीं रखा था, बल्कि उन्हें हलके वेव्स में छोड़ दिया था। बालों को एक साइड में बांधने के साथ उन्होंने कुछ बाल कान के पीछे रखे हुए थे, ताकि वे उनके चेहरे पर न आएं। यह सादा लुक पूरी तरह से उनकी सहजता और आराम को दिखा रहा है। 

श्रद्धा कपूर का एयरपोर्ट लुक यह साबित करता है कि फैशन में हमेशा हाई हील्स या गहनों का होना जरूरी नहीं है। कभी-कभी आरामदायक और साधारण कपड़े भी बेहद आकर्षक और स्टाइलिश हो सकते हैं। श्रद्धा का यह लुक हमें सिखाता है कि सादगी में भी बहुत आकर्षण होता है और हमें कभी भी अपने आराम को छोड़कर फैशन के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं करना चाहिए।

Similar News