I Love You: सिद्धार्थ की यादों से बाहर निकलीं शहनाज गिल, Valentine's Day पर किया अपने प्यार का इजहार, जानें कौन है वह शख्स?

शहनाज गिल आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। शहनाज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वैलेंटाइन के मौके पर शहनाज ने एक रोमांटिक गाना गाते हुए अपने प्यार का इजहार किया है। ये इजहार किसके लिए है, आइए जानते हैं...

Updated On 2024-02-15 13:12:00 IST
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

Shehnaaz Gill new Song: बीते दिन 14 फरवरी को दुनियाभर में लोगों ने अपने पार्टनर को प्यार का इजहार कर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड सेलेब्स भी वैलेंटाइन के मौके पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इसी बीच 'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल भी प्यार भरे मूड में नजर आईं। 

शहनाज की तगड़ी है फैन-फॉलोइंग
शहनाज गिल अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का ध्यान खिंचती हैं। शहनाज गिल अब फिल्म इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं। उन्हें 'बिग बॉस 13' से इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि आज उनके करोड़ों फैन हैं। शहनाज ने मॉडलिंग, एक्टिंग करियर के साथ-साथ सिंगिंग में भी अपना खूब नाम कमाया है।

अपने चुलबुले नेचर और मासूमियत भरे अंदाज से शहनाज करोड़ों लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। शहनाज गिल की लव लाइफ में भी फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। वहीं अब वैलेंटाइन डे के मौके पर शहनाज ने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो डेडिकेट किया है।

शहनाज ने किया प्यार का इजहार
दरअसल शहनाज ने वैलेंटाइन डे के दिन अपने चाहने वालों के लिए एक सॉन्ग डेडिकेट किया है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है। दरअसल शहनाज ने एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गा रहीं हैं, जिसके बोल हैं- 'बेबी आई लव यू, डू यू लव मी टू ?'

एक्ट्रेस का ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के साथ शहनाज ने ये गाना किसके लिए डेडिकेट किया है, इसका खुलासा तो नहीं किया, लेकिन इससे लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद जरूर आ गई। इंटरनेट पर फैंस 'सिडनाज' को याद कर बैठे और उन्हें मिस करने लगे।

फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद
'बिग बॉस 13' में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का रिश्ता फैंस को बेहद पसंद था। ये जोड़ी आज भी लोगों के दिल में बस्ती है। शो में दोनों की केमेस्ट्री देख जनता भी इनके प्यार में डूब गई थी। हालांकि, भगवान को कुछ और ही मंजूर था और आज सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं।

सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज और सिद्धार्थ के चाहने वालों का दिल टूट गया। आज भी लोग इस जोड़ी को बेहद मिस करते हैं। वहीं शहनाज गिल का गाना 'आई लव यू' सामने आते ही लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। शहनाज के इस गाने को यूजर्स दिवंगत एक्टर के लिए डेडिकेटेड बता रहे हैं। 

Similar News

कंगना रनौत ने AR रहमान पर जताई नाराजगी: बोलीं- 'मुझसे मिलने से मना कर दिया'; भेदभाव के लगाए गंभीर आरोप