दो महीने बाद राजकुमार राव–पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, रखा प्यारा नाम

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दो महीने बाद अपनी नन्ही बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। इस खास मौके पर कपल ने बेटी का प्यारा नाम भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

Updated On 2026-01-18 14:00:00 IST

Rajkummar Rao and Patralekhaa name daughter Parvati Paul Rao

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी, अभिनेत्री पत्रलेखा ने दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी आधिकारिक ऐलान किया है। दोनों ने अपनी नन्ही बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।

राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर शेयर की, जिसमें माता-पिता अपनी नवजात बेटी के नन्हे हाथों को थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा- “जुड़े हुए हाथों और भरे हुए दिलों के साथ, हम अपनी सबसे बड़ी नेमत को आपसे मिलवा रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम अंग्रेज़ी और हिंदी में लिखा- PARVATI PAUL RAO।

नवंबर में हुआ था बेटी का जन्म  

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी। यह घोषणा उनकी चौथी शादी की सालगिरह के मौके पर की गई थी। उस समय कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक बेटी से नवाज़ा है।”

उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया था। बेटी के नाम के ऐलान में भी कपल की सादगी और आध्यात्मिक सोच साफ नजर आई।

एक दशक पुरानी है राजकुमार–पत्रलेखा की लव स्टोरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी एक दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हंसल मेहता की फिल्म सिटी लाइट्स के दौरान हुई थी। फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, नवंबर 2021 में दोनों ने चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी कर ली।

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल ही में फिल्म भूल चूक माफ में नजर आए, जो वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें उनके साथ वामिका गब्बी थीं। इसके अलावा वह एक्शन थ्रिलर मालिक में भी दिखाई दिए, जिसमें उनके साथ प्रोसेंजित चटर्जी और मानुषी छिल्लर नजर आए।

आने वाले समय में राजकुमार राव नेटफ्लिक्स की कॉमेडी फिल्म टोस्टर में नजर आएंगे, जिसे उन्होंने पत्रलेखा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। साथ ही वह एक बायोपिक फिल्म में मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाते हुए भी दिखाई देंगे।

Tags:    

Similar News

कंगना रनौत ने AR रहमान पर जताई नाराजगी: बोलीं- 'मुझसे मिलने से मना कर दिया'; भेदभाव के लगाए गंभीर आरोप