कंगना को आई Ex बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की याद: 10 साल पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलीं- 'उन्होंने लीगल नोटिस भेजा...जिंदगी नरक बन गई'

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर 2016 की यादें शेयर कीं और उस दौरान उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे ऋतिक रोशन के साथ हुए विवादित कानूनी नोटिस का जिक्र किया। उन्होंने कई पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं और अपने करियर के कठिन समय को याद किया।

Updated On 2026-01-17 17:30:00 IST

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 2016 ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।

Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर 2016 की यादें फिर से ट्रेंड कर रही हैं। करीना कपूर, आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड सितारों ने 10 साल पुरानी अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उस वक्त वे क्या कर रहे थे। अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। अपने कैप्शन में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि 10 साल पहले उन्हें अपने एक-स्टार से विवादित कानूनी नोटिस मिला था। जिसका साफ इशारा ऋतिक रोशन की ओर है।

10 साल पहले ऋतिक रोशन संग कंगना का विवाद 

कंगना ने अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सभी को अचानक 2016 की याद क्यों आ रही है? यह मेरे करियर के लिए ग्रोथ का साल था। ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के बाद मैं सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन 2016 के जनवरी में मेरे एक सहयोगी ने मुझे वह विवादित कानूनी नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को अंदर और बाहर के लोगों में बांट दिया।”

उन्होंने आगे लिखा कि उस समय सफलता जहर जैसी हो गई थी और जीवन नरक जैसा लगने लगा। “कई और कानूनी लड़ाइयां हुईं। अगर मुझे दस साल पहले पता होता कि 2026 में मैं हर खाने में कार्ब्स खा रही होंगी, खूब हंस रही होंगी और 2016 का सारा ड्रामा किसी के लिए ज्यादा मायने नहीं रखेगा, तो शायद मैं तब इतनी दुखी नहीं होती। शुक्र है कि अब 2016 नहीं बल्कि 2026 है।”

कंगना ने अपनी पोस्ट में अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर के साथ भी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

कंगना रनौत-ऋतिक रोशन कानूनी विवाद क्या था?

2016 में कंगना ने एक इंटरव्यू में अपने ‘सिली एक्स’ के बारे में बात की थी, जिसे कई लोगों ने ऋतिक रोशन के संदर्भ में माना। इसके बाद, वार अभिनेता ने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और सार्वजनिक माफी की मांग की। ऋतिक ने यह भी दावा किया कि वे कभी रोमांटिक रूप से जुड़े नहीं थे।

इसके जवाब में कंगना ने काउंटर नोटिस भेजा और धमकी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों रिश्ते में थे और शादी करने वाले थे। बाद में कंगना ने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के साथ इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की थी, जबकि ऋतिक ने सभी आरोपों को खारिज किया था।

Tags:    

Similar News

कंगना रनौत ने AR रहमान पर जताई नाराजगी: बोलीं- 'मुझसे मिलने से मना कर दिया'; भेदभाव के लगाए गंभीर आरोप

सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- '10 करोड़ दो वरना मिट्टी में गाड़ देंगे'