Shanaya kapoor Goodbye 2024 : शनाया के यादगार पल, देखिए ये खूबसूरत यादें...मजाकिया अंदाज में आईं नजर

Shanaya kapoor Goodbye 2024 : संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने 2024 के अपने यादगार पलों को समेटा है और एक वीडियो के जरिए साझा किया है।

Updated On 2024-12-30 18:36:00 IST
एक्ट्रेस शनाया कपूर

Shanaya kapoor Goodbye 2024 : संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने 2024 के अपने यादगार पलों को समेटा है और एक वीडियो के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में उनके निजी और पेशेवर जीवन की खास पल है, जो उनके फैंस के लिए एक तोहफा साबित हो रहे हैं। वीडियो में शनाया को अपने दोस्तों और परिवार के साथ देखा जा सकता है। 

दरअसल, कुछ दिन पहले ही शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फीज़ और वीडियोज़ पोस्ट की थीं, जिनमें से एक में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, "Dear Insta Diary, it’s me again" उनके इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के जरिए अपने फैशन सेंस का भी प्रदर्शन किया, जो फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।  

इसे भी पढ़े : Ravi Kishan: जब रवि किशन ने ठुकराया अनुराग कश्यप का ऑफर, करियर के पीक पर की सबसे बड़ी गलती!

किस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत ?

शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। वह फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" में विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड की तरफ से लिखी गई है। अक्टूबर में फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी का परिचय दिया था। उन्होंने इसे रोमांस और 'घोस्टिंग' के आधुनिक दृष्टिकोण के साथ एक अनोखी प्रेम कहानी बताया था। 

शनाया ने साझा की अपनी भावनाएं

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, शनाया ने कहा कि यह किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा, “मेरा किरदार मजबूत, भावुक और जीवन से भरपूर है। यह मेरे दिल के करीब है।” शनाया ने फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की और निर्देशक संतोष सिंह और निर्माता मानसी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस यात्रा में मार्गदर्शन दिया है। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शनाया की यह फिल्म और उनका किरदार दर्शकों के दिलों तक पहुंचता है या नहीं! 

Similar News