Selena Gomez Engaged: इंटरनेशनल सिंगर सेलेना गोमेज ने की सगाई! बॉयफ्रेंड Benny Blanco संग फ्लॉन्ट की अंगूठी
Selena Gomez Engaged: इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग सगाई कर ली है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए सगाई का अनाउंसमेंट किया।
Selena Gomez Engagement: फेमस इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने सगाई कर ली है। उन्होंने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ इंगेजमेंट की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद आखिरकार कपल ने सगाई कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस-सिंगर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए बेनी ब्लैंको संग तमाम फोटोज़ शेयर कर अपनी सगाई का अनाउंसमेंट किया।
तस्वीरें शेयर कर सगाई की घोषणा की
तस्वीरों में सेलेना गोमेज को अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। उन्होंने 12 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए बेनी ब्लैंको संग सगाई की घोषणा की। एक्ट्रेस ने 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह अपनी अंगूठी दिखा रही हैं। अन्य तस्वीर में बेनी को हग करते हुए सेलेना ना खूबसूरत मोमेंट की फोटो शेयर की है।
ये भी पढ़ें- फेमस सिंगर Cardi B तीसरी बार बनीं मां: पति Offset से तलाक के बीच बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीरें
सगाई का अनाउंसमेंट करते हुए सेलेना ना कैप्शन में लिखा- 'अब से हमेशा का सफर शुरू होता है'। उन्होंने हाथ में ओवल कट डायमंड रिंग पहनी है। तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि बेनी ब्लैंको ने एक पिकनिक नाइट का आयोजन कर सेलेना को प्रपोज़ किया है। इस पोस्ट पर बेनी ब्लैंको ने भी कमेंट कर लिखा- 'अरे रुकिए... अब ये मेरी पत्नी हैं'। वहीं इस पोस्ट के साथ फाइनली सेलेना ने बेनी संग अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।
बता दें, गोमेज़ और ब्लैंको ने दिसंबर 2023 में पहली बार पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि की थी, हालांकि इसे आधिकारिक बनाने से पहले दोनों 6 महीने तक एक-दूसरे के साथ प्राइवेट लाइफ जी रहे थे। दोनों के कई बार इवेंट्स, ग्लोबल ग्लोब फंक्शन, एम्मी अवॉर्ड्स समेत अन्य समारोह में देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Jennifer Lopez: जेनिफर लोपेज ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति बेन एफ्लेक को दिया तलाक, कई महीनों पहले हो चुके थे अलग