Saif Ali Khan attack Case: सैफ अली खान मामले में बड़ा अपडेट, अदालत ने आरोपी शरीफुल को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Saif Ali Khan attack Case: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Updated On 2025-01-19 15:40:00 IST
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई के बांद्रा हॉलिडे कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

Saif Ali Khan attack Case: मुंबई पुलिस ने 70 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर को रविवार (19 जनवरी) सुबह ठाणे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

इससे पहले, पुलिस ने पुष्टि की है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बांग्लादेश का रहने वाला है। वह अवैध रूप से भारत आया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा है आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।

चोरी करने के इरादे से सैफ के घर में घुसा था शरीफुल
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। बाई द्वारा शोर मचाने के बाद उसने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सैफ बुरी तरह घायल हो जाए। पुलिस ने बताया कि जांच के लिए विभिन्न जांच दल बनाए गए थे, और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 311, 312, 331 (4), 331 (6) और 331 (7) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बांग्लादेश भागने के फिराक में था आरोपी
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आरोपी अपने पैतृक गांव भागने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसे ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह झाड़ियों में छिपा हुआ था। पता चला कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का मूल निवासी है।

यह घटना 16 जनवरी को सुबह 2:00 बजे के आसपास हुई, जिसके दौरान सैफ अली खान पर हमला किया गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Similar News