एवेंजर्स: डूम्सडे से रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr. ) की वापसी: बनेगें Doctor Doom, कुछ इस अंदाज में दी जानकारी

Robert Downey Jr. Doctor Doom: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) में  विक्टर वॉन डूम (Victor Von Doom) के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने जा रहे हैं।

Updated On 2024-07-28 16:55:00 IST
Robert Downey Jr. Doctor Doom

Robert Downey Jr. Doctor Doom: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) में  विक्टर वॉन डूम (Victor Von Doom) के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होगी।

सैन डिएगो कॉमिको- कॉन 2024 में की गई घोषणा
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी का ऐलान सैन डिएगो कॉमिको- कॉन 2024 (San Diego Comic-Con 2024) में की गई। मार्वल स्टूडियोज के चीफ केविन फाइगी भी इस मौके पर मौजूद थे। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपना मास्क हटाकर सबको चौंका दिया और बताया कि वे मार्वल में वापस आ रहे हैं। इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला। रॉबर्ट मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन के किरदार के लिए जाने जाते हैं।

'नई मास्क, पुराना काम'
एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) और उनके किरदार विक्टर वॉन डूम (Victor Von Doom) की घोषणा के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे एक मास्क पकड़े हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'नई मास्क, पुराना काम।'

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स का ऐलान
'Avengers: Doomsday' के साथ-साथ मार्वल स्टूडियोज ने एक और नई फिल्म एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (Avengers: Secret Wars) का भी ऐलान किया। यह फिल्म मई 2027 में रिलीज होगी। डॉक्टर डूम मार्वल कॉमिक्स का एक फिक्शनल सुपरविलेन है, जो फैनटैस्टिक फोर  (Fantastic Four) का दुश्मन है। यह किरदार पहली बार 'Fantastic Four 5' में 1962 में पेश किया गया था। डूम अपने काल्पनिक देश लैटवेरिया के तानाशाही शासन के लिए जाना जाता है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी से फैंस खुश
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल स्टूडियोज (MCU) में डॉक्टर डूम के रूप में वापसी हुई है। 'Avengers: Doomsday' की घोषणा के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। मार्वल स्टूडियोज के चीफ केविन फाइगी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इसे San Diego Comic-Con 2024 में अनाउंस किया। इसके बाद यह सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर आ रही तरह- तरह की प्रतिक्रिया
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर एक मास्क के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'नई मास्क, पुराना काम।' इस पोस्ट को सिर्फ 2 घंटे में 27 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। एक फैन ने लिखा, 'ओके डाउनी, यह उनका विलेन फेज है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'हीरो हो या विलेन, मुझे हर यूनिवर्स में आप पसंद हैं।' कई फैंस उन्हें फिर से आयरन मैन के रूप में देखना चाहते हैं।

Similar News