Anant-Radhika Pre-Wedding: पार्टी के बीच रिहाना ने उतरवाए ओरी के ईयररिंग्स, इसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Anant-Radhika Pre-Wedding : बीते तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग का सेलिब्रेशन चल रहा था। जिसमें पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से अंबानी फैमिली की पार्टी आग लगा दीं। वहीं पार्टी में रिहाना को ओरी के ईयररिंग्स इतने पसंद आए कि उन्होंने बीच पार्टी में उनसे ईयररिंग्स उतरवा लिए।

Updated On 2024-03-04 19:05:00 IST
पार्टी के बीच रिहाना ने उतरवाए ओरी के ईयररिंग्स, इसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Anant Ambani-Radhika Marchant Pre-Wedding: बीते तीन दिनों से मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा था। वहीं इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। हलांकि, कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी काफी धमाकेदार रही। इस दौरान सितारों का एक हसीन नजरा देखा गया। एक तरफ जहां तीनों खान पहली बार एक साथ नजर आए। तो वहीं दूसरी तरफ पॉप सिंगर रिहाना ने भी अपनी परफॉर्मेंस से अंबानी फैमिली की पार्टी आग लगा दीं। 

ओरी, जाह्नवी संग रिहाना ने किया फ्लोर तोड़ डांस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन सुपरहिट परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर धमाल मचा दिया। इस दौरान पूरा बॉलीवुड झुम उठा। उसके बाद रिहाना ने जाह्नवी कपूर और बाकी स्टार्स के साथ जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि  जाह्नवी कपूर के रिहाना ओरी के साथ भी फ्लोर पर स्टेज तोड़ डांस करती हुई नजर आईं। 

बीच फंक्शन में रिहाना ने उतरवाए ओरी के ईयररिंग्स 
दरअसल, ओरी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक ईयररिंग्स पहना था। जो डांस करते वक्त रिहाना को वो ईयररिंग्स काफी पसंद आ जाती है और फिर रिहाना बीच पार्टी में उनसे वो ईयररिंग्स उतरवा लिए। वहीं ओरी ने खुशी-खुशी अपनी ईयररिंग्स रिहाना को दे भी दीं। 


ओरी की ईयररिंग्स की कीमत 
इसके साथ ही अब उन्होंने उन्हीं ईयररिंग्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें, ओरी ने जो ईयररिंग्स पहनी है उस फ्लावर शेप ईयररिंग्स पर कई सारे क्रिस्टल पर्ल्स लगे हैं। वहीं इन सिल्वर ईयररिंग्स की कीमत 30 हजार रुपये है। हलांकि, पॉप सिंगर रिहाना की बात करें, तो उन्होंने अंबानी की पार्टी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थीं। वहीं अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश में परफॉर्म करने के रिहाना ने करीब 70 करोड़ चार्ज किए थे।

Similar News