WATCH: रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ संग बाइक राइड पर निकलीं रिया चक्रवर्ती, फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद

शनिवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड पर निकलीं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपल मुबंई की सड़क पर बाइक से कहीं जाते दिखे।

Updated On 2024-08-17 17:17:00 IST
Rhea Chakraborty-Nikhil Kamath

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया को एक बार फिर प्यार मिल गया है। पिछले कुछ समय से वह अरबपति ऑन्ट्रेप्रिन्योर और जीरोधा के फाउंडर निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

निखिल संग बाइक राइड पर निकलीं रिया
अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने कथित बॉयफ्रेंड निखिल संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर रूमर्ड कपल के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें वे मुंबई की सड़क पर बाइक राइड करते दिख रहे हैं। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निखिल कामथ ब्लैक कलर की लग्जरी बाइक चला रहे हैं और रिया उनके पीछे बैठी हैं।

रिया क्रॉप टॉप, डेनिम जींस और क्रॉप्ड डेनिम जैकेट पहनी दिख रही हैं, जबकि निखिल ब्लैक शॉर्ट्स और बॉम्बर जैकेट नजर आए। दोनों कैजुअल लुक में मुंबई में कहीं जाते हुए दिखे। पैपराजी से बचने की कोशिश में दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, लेकिन पैपराजी ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

सुशांत की मौत के मामले में फंसी थीं रिया
रिया और निखिल वायरल वीडियो के बाद इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने रिया को बाइक पर हेलमेट लगाने की सलाह दी। तो वहीं कई फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद सताने लगी जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। हर कोई एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत को याद करते हुए उन्हें मिस करने लगे। सुशांत केस किसी से छिरपा नहीं है। साल 2020 में अभिनेता का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में पुलिस ने रिया को गिरफ्तार किया था।

Similar News