Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई स्टार्स ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Republic Day 2024: आज पूरा देश 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Updated On 2024-01-26 14:10:00 IST
देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे

Republic Day 2024: आज पूरा देश 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार
 रिपब्लिक डे पर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस खास मौके पर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय, टाइगर के साथ तिरंगा लेकर दौड़ते दिख रहे हैं। दोनों स्टार्स को देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ देखा जा सकता है। 
 

सनी देओल
अक्षय कुमार के बाद सनी देओल ने भी वीडियो शेयर करते हुए देश की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं वीडियो में सनी अपने बेटे करण के साथ तिरंगा फरहाते हुए नजर आ रहे हैं। 

अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देश के जवानों को परेड करते देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन दिया, 'सभी भारतवासियों को गणतंत्रदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ!!' ये वीडियो बॉम्बे सैपर्स की रिहर्सल के एक व्हाट्सएप से सामने आया है, इस यूनिट का नेतृत्व महिला अधिकारी रुचि यादव कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड की गई है, 'उस आवाज पर गर्व है! ये है आज के भारत का गौरव! जय हिन्द! भारत माता जय।'


अमिताभ बच्चन
वहीं अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

सोनू सूद
इस खास मौके पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह देश के जवानों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए।

 

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Kangana Ranaut Wishes on Republic Day
Instagram

जूनियर एनटीआर 
जूनियर एनटीआर ने भी सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

Similar News