Confirm: विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर रश्मिका ने लगाई मुहर! पहली बार 'बॉयफ्रेंड' को लेकर कही बड़ी बात

Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। विजय देवरकोंडा संग उनका लव अफेयर हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि अब तक दोनों ने इन रूमर्स को कन्फर्म नहीं किया है।

Updated On 2025-01-28 12:01:00 IST
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लव अफेयर के रूमर्स सुर्खियों में हैं।

Rashmika Mandanna Relationship: साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर उनकी डेटिंग लाइफ और विजय देवरकोंडा संग अफेयर की अफवाहें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन हाल ही में रश्मिका ने एक इंटरव्यू में एक बड़ी हिंट देते हुए है इस बाद पर इशारा किया है कि वह विजय संग खूबसूरत रिश्ते में हैं। उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। लेकिन असली सस्पेंस इस बात पर है कि क्या दोनों रील से रियल लाइफ कपल भी हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है, जिससे उनके फैंस ये मानते हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें- Love Affair: रश्मिका मंदाना संग डेटिंग रूमर्स के बीच क्या बोल गए विजय देवरकोंडा! टूट जाएगा लड़कियों का दिल

एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कहा, "मेरा घर ही मेरे लिए हैप्पी प्लेस है। यह मुझे स्थिर महसूस कराता है, मुझे मेरी जड़ों से जुड़ा हुआ महसूस कराता है, मुझे ऐसा महसूस कराता है जैसे सफलता यहां आ सकती है और जा भी सकती है... यह हमेशा के लिए नहीं है, लेकिन घर हमेशा आपके लिए रहता है। इसलिए, मैं अपनी  जगह में रहकर ही काम करती हूं।

पार्टनर के ये गुण हैं रश्मिका को पसंद  
रश्मिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें अपने पार्टनर में कौन-कौन से गुण पसंद हैं। रश्मिका का मानना है कि, "आंखें इंसान की सच्चाई को खोलकर रख देती हैं। मुझे वो लोग अच्छे लगते हैं जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट हो। ऐसे लोग अपने आसपास के सभी लोगों की इज्जत करते हैं, चाहे वो कोई भी हो।" बता दें कि विजय देवरकोंडा ने भी कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं। अब रश्मिका का खुद को "पार्टनर" बताना और पार्टनर में पसंदीदा गुणों का जिक्र करना, फैंस को उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर और अधिक सवाल उठाने पर मजबूर कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: 21 की उम्र में रश्मिका मंदाना की हुई थी 13 साल बड़े शख्स से सगाई, 8 साल पुराना इंगेजमेंट का वीडियो आया सामने

रश्मिका का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह सलमान खान के साथ आगामी फिल्म सिकंदर में देखी जाएंगी। वह इस समय साउथ इंडस्ट्री में भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Similar News