New Year 2025: रणबीर ने आलिया को किया Kiss, गोद में राहा ने निहारा चांद, फैमिली ने थाइलैंड में यूं मनाया नया साल

New Year 2025: स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने थाइलैंड में जमकर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इसकी झलक दिखाई है। राहा कपूर की क्यूटनेस आपका दिल लूट लेगी।

Updated On 2025-01-03 13:27:00 IST
आलिया भट्ट ने थाइलैंड से न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor New Year 2025: नए साल का आगाज होते ही फिल्मी सितारों के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश निकले थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नया साल मनाने के लिए अपनी फैमिली के साथ थाइलैंड रवाना हुए थे जहां उन्होंने धूम-धाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। वहीं अब आलिया ने इस वेकेशन से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हर लम्हे को खूब एंजॉय करती नजर आईं।

रणबीर-आलिया ने थाइलैंड में सेलिब्रेट किया नया साल
तस्वीरों में उनकी गोद में नन्हीं राहा कपूर बैठी हैं और हसबैंड रणबीर उन्हें माथे पर किस दे रहे हैं। यॉट पर बैठे कपल को समुंदर निहारते देखा जा सकता है। मां की गोद में बैठी राहा चांद को देखकर हाथ दिखा रही हैं। अन्य फोटो में आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, ननद रिद्धिमा साहनी और सास नीतू कपूर नजर आईं। वहीं आलिया-रणबीर के बेस्ट फ्रेंड और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस वेकेशन में कपूर फैमिली के साथ थे।

ये भी पढ़ें- Inside Pics: नया साल शुरू होते ही रणबीर ने वाइफ आलिया को लगाया गले, फैमिली के साथ मनाया जश्न

थाइलैंड वेकेशन में आलिया साइकलिंग करती भी नजर आईं। इन फोटोज़ को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है- साल 2025: जहां प्यार आगे बढ़ता है और बाकी सब पीछे आ जाते हैं...!! इस पोस्ट को 33 साल से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई झलकियां दिखाई हैं।

ये भी पढ़ें- New Year Celebration : परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग मनाया नए साल का जश्न, देखें उनकी खास तस्वीर

आलिया-रणबीर का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया आगामी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। वहीं रणबीर, नितेश तिवारी की 'रामायण' में देखे जाएंगे। आलिया के पास यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म अल्फा भी लाइनअप है। 


 

Similar News