Rajinikanth Health update: जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे रजनीकांत, डॉक्टर ने बताया क्या हुआ था एक्टर को

Rajinikanth Health update: अभिनेता रजनीकांत की हालत में सुधार है। उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। अस्पताल से आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें डॉक्टर ने अभिनेता की हेल्थ अपडेट दी है।

Updated On 2024-10-01 18:22:00 IST
Rajinikanth health update

Rajinikanth Health Update: सुपरस्टार रजनीकांत की सोमवार (30 सितंबर) देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट में दर्दज की शिकायत थी। लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी हालत में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। अभिनेता की तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी थी, इसका खुलासा भी हो गया है। 

अस्पताल ने जारी किया बयान
दर्द की शिकायत के बाद बीती रात थलाइवा रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया था। अब हॉस्पिटल से अभिनेता की हेल्थ अपडेट को लेकर आधिकारिक बयान सामने आ गया है। अस्पताल ने स्टेटमेंट में कहा है कि अभिनेता को 2 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एक्टर के हृदय वाहिका में सूजन होने की बात सामने आई है जिसे बिना सर्जरी के ठीक किया गया है।

हृदय में आई थी सूजन
ANI ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चेन्नई में अपोलो अस्पताल द्वारा एक प्रेस नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है, "मिस्टर रजनीकांत को 30 सितंबर 2024 को अपोलो अस्पताल, ग्रीम्स रोड में भर्ती कराया गया था। उनके हृदय (महाधमनी) से निकलने वाली मुख्य रक्त वाहिका में सूजन थी, जिसका उपचार बिना सर्जिकल, ट्रांसकैथेथर विधि द्वारा किया गया है। वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. साई सतीश ने अभिनेता की महाधमनी में एक स्टेंट लगाया है और सूजन को एंडोवास्कुलर रिपेयर प्रक्रिया की मदद से पूरी तरह से बंद कर दिया है।

हम उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को बताना चाहेंगे कि पूरी मेडिकल प्रक्रिया योजना के अनुसार हुई। मिस्टर रजनीकांत की हालत अब स्थिर है और उनका स्वास्थ्य बेहतर है... उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज किया जाएगा।" अभिनेता को डॉक्टरों की ऑबजर्वेशन में रखा जाएगा और 2 दिन बाद उन्हें छुट्टी मिलेगी। इस खबर से थलाइवा के फैंस काफी खुश हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आगामी फिल्म वेट्टयन में नजर आएंगे जो 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म जेलर में दिखा गया था।

Similar News