राहा ने फ्लाइंग Kiss देकर पैप्स को कहा 'Hi': रणबीर-आलिया ने किया क्रिसमस लंच, देखें Video

Kapoor Family Christmas lunch: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बुधवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कपूर फैमिली के साथ लंच करने पहुंचे। इस दौरान लिटिल राहा ने पैप्स के सामने जमकर मस्ती की।

Updated On 2024-12-25 17:00:00 IST
क्रिसमस लंच के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ नजर आए।

Raha Kapoor at Christmas lunch: कपूर फैमिली की लिटिल गर्ल राहा कपूर जब भी कैमरा के सामने आती हैं तो पूरी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी लाडली बेटी राहा की झलक लोगों को दिखा थी। वहीं इस साल 2024 फिर क्रिसमस के मौके पर कपल ने बेटी की मुंह दिखाई की है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस बार राहा थोड़ी और बड़ी नजर आ रही हैं और उनकी आवाज भी सुनने को मिल रही है।

रणबीर की गोद में राहा ने दिए पोज
क्रिसमस लंच के लिए निकले रणबीर और आलिया ने 25 दिसंबर को अपने घर के बाहर पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान उन्होंने राहा को भी पैप्स से मिलवाया। राहा को अपनी प्यारी आवाज में हाए, मेरी क्रिसमस बोलते हुए भी सना जा सकता है। राहा अपने पापा रणबीर की गोद में चिपककर बैठी रहीं। साथ में आलिया भट्ट को भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- दो साल की हुईं रणबीर कपूर की लाडली, बुआ-मौसी ने जमकर लुटाया प्यार, दादी ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

राहा को मिलवाने से पहले आलिया ने पैप्स को शोर न मचाने की सलाह दी। उसके बाद कपल ने अपनी नन्हीं बेटी के साथ खूब पोज दिए। पापा की गोद में बैठकर राहा ने पैप्स को फअलाइंग किस भी दी। वाइट कलर की फ्रॉक में राहा को बेहद क्यूट लगीं। आलिया लाल रंग की ड्रेस में फुल क्रिसमस वाइब्स में नजर आईं। वहीं रणबीर ने वाइट शर्ट-डैनिम के साथ लाइनिंग जैकेट कैरी की।

कपल क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कपूर फैमिली के साथ लंच करने पहुंचे थे। बता दें, 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की थी। शादी के एक महीने बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। 6 नवंबर 2022 को राहा ने जन्म लिया था। 

Similar News