Pushpa 2 Indian BO: रच डाला इतिहास! 1000 करोड़ पार करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनी 'पुष्पा 2'

Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: आखिरकार 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

Updated On 2024-12-21 12:33:00 IST
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' दुनियाभर में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: अभिनेता अल्लू अर्जुन के फायर का क्रेज दुनियाभर में छा गया है। 'पुष्पा 2' हर रोज कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रच रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेश तक फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं दो हफ्ते बाद आखिरकार पुष्पा 2 ने एक बड़ा इतिहास रच डाला। ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म 5 दिसंबर 2024 को बेहतरीना ओपनिंग के साथ देश और विदेश में रिलीज हुई थी। पैन इंडिया बनी पुष्पा 2- तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। ओरिजनल ये फिल्म तेलुगू भाषीय है लेकिन सबसे ज्यादा कमाई इसकी हिंदी वर्जन में हो रही है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 BO Collection: तेलुगू नहीं हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही 'पुष्पा 2', 'स्त्री 2' और 'जवान' को चटाई धूल

हिंदी बेल्ट में अब तक फिल्म ने 632 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है जो शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ चुकी है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अब तक जारी है। पुष्पा 2 अब रिलीज के बाद अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन अब भी नोट छापने में पीछे नहीं है।

  • Sacnilk वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को लगभग 12.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन लगभग 1002.71 करोड़ रुपए हो गया है।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। पुष्पा 2: द रूल हिंदी में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। इसी के साथ बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के भारतीय कलेक्शन को मात देने के लिए पुष्पा 2 अभी रेस में है।

खबरों के मुताबिक, 'पुष्पा 2' करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है। ये फिल्म 2021 की 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल पार्ट है जिसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस पार्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम रोल में हैं।

 

Similar News