Priyanka and Nick Ethnic Wear : 'साले' की शादी के बाद कहां चले 'जीजू निक', अचनाक मुस्कराने लगीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

Priyanka and Nick Ethnic Wear : मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों की खूबसूरत जोड़ी फैंस को देखने को मिली है।

Updated On 2025-02-08 19:49:00 IST
एक्ट्रेस प्रियंका और निक का ट्रेडिशनल लुक

Priyanka and Nick Ethnic Wear : मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों की खूबसूरत जोड़ी फैंस को देखने को मिली है। दोनों हाथों में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तो पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। 

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लाजवाब अंदाज और स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी सादगी और परंपरागत लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके देसी लुक के अलावा झुमकों ने पूरा स्टाइल बदल दिया था। सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका के हाथों में लगी मेहंदी भी नजर आई। भारतीय संस्कृति से जुड़ाव दर्शाने वाली यह मेहंदी उनके लुक को और भी खास बना रही थी।

इसे भी पढ़े : Priyanka Chopra Blue Lehenga: पति निक के साथ संगीत समारोह में नजर आईं प्रियंका, देखिए दोनों का 'देसी लुक'

निक ने पहना कुर्ता-पजामा 

मशहूर गायक निक जोनस भी इस मौके पर भारतीय परिधान में नजर आए। उन्होंने हल्के रंग हरा कुर्ता और सफेद पजामा पहना था, जिसमें वे बेहद आकर्षक लग रहे थे। भारतीय परिधान में निक का यह अंदाज उनके भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है। अहम बात यह है कि, दोनों धूप वाले चश्मे के साथ दिखाई दे रहे थे। 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनियाभर में मशहूर है। दोनों न केवल एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान दिखाते हैं, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति को भी अपनाते हैं। निक ने कई बार भारतीय त्योहारों और रीति-रिवाजों में भाग लेकर अपने भारतीय परिवार के प्रति अपनी आत्मीयता दिखाई है।

Similar News