Photo: अंबानी की शादी से पहले Priyanka Chopra ने फैमिली के संग की पार्टी, भाई के बर्थडे में Nick के साथ दिखीं ग्लैमरस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने बीते दिन मुंबई में अपने भाई का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने फैमिली के साथ जमकर पार्टी की। 12 जुलाई को कपल अनंत-राधिका की शादी में शामिल होगा।

Updated On 2024-07-12 16:49:00 IST
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra In Mumbai: इस वक्त हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में देश-दुनिया से बड़ी हस्तियां शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रही हैं। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत-राधिका मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी को अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को ही इंडिया आ चुकी हैं। वह 11 जुलाई को हसबैंड निक जोनस के साथ मुंबई पहुंची थीं।

फैमिली के साथ मुंबई में की पार्टी 
वहीं अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने से पहले पीसी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आईं। दरअसल 12 जुलाई को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का जन्मदिन है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए रात में फैमिली पार्टी रखी गई थी जिसमें प्रियंका और निक शामिल हुए थे। मुंबई आते ही उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाई सिद्धार्थ का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

भाई का बर्थडे सेलिब्रेशन
इस पार्टी में एक्ट्रेस के भाई-बहन और दोस्त खूब धूम मचाते दिखे। प्रियंका और निक काफी ग्लैमरस लुक में नजर आए। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का जंपसूट ड्रेस कैरी किया था, वहीं निक ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ट्राउज़र पहनी थी। फोटोज़ में पीसी की कजन बहन मनारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।  इसके अलावा प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय भी दिख रही हैं। हाल ही में कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ चोपड़ा की नीलम उपाध्याय के साथ मंगनी हुई थी।

अनंत-राधिका की शादी में होंगे शामिल
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगे। इससे पहले अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पीसी शिरकत नहीं कर पाई थीं, लेकिन शादी समारोह के लिए वह एक दिन पहले ही मुंबई आ पहुंची हैं। 

Similar News