Poonam Pandey Last Post: पूनम पांडे के निधन से पहले का आखरी पोस्ट वायरल, वीडियो देख नहीं लगाया जा सकता है बीमारी का अंदाजा

Poonam Pandey Last Post: लॉकअप फेम एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं तीन दिन पहले ही पूनम ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो गोवा के एक पार्टी में शामिल हुई थीं।

Updated On 2024-02-02 15:02:00 IST
पूनम पांडे के निधन से पहले का आखरी पोस्ट वायरल, वीडियो देख नहीं लगाया जा सकता है बीमारी का अंदाजा

Poonam Pandey Last Post: लॉकअप फेम एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं हाल ही खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो गई। इस खबर को सुनते ही लोग यकीन नहीं कर पा रहे है। दरअसल, पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वह एक शिप पर चलती नजर आ रही है। वहीं उनके निधन के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की पूनम पांडे की मौत की जानकारी 
आपको बता दें, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर उनके मैनेजर ने ये जानकारी साझा की है। जिसमें लिखा है कि 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो लोग भी उनके संपर्क में आए, वो उनसे प्यार से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करते हैं।' 

पूनम पांडे का आखिरी पोस्ट
हलांकि, मौत के तीन दिन पहले ही पूनम ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वो गोवा में थीं और एक पार्टी में गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं। फैंस का कहना है कि उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके फैंस को बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा था।

पूनम पांडे के डिजाइनर रोहित वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
डिजाइनर रोहित वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही मंबई में पूनम पांडे के साथ शूट किया था। वहीं उन्हें अभी भी ये यकीन नहीं हो रहा है कि पूनम पांडे अब दुनिया में नहीं रही है। इसके साथ ही उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए बताया। कि दो दिन पहले शूटिंग के दौरान ऐसा बिल्कुल भी एहसास नहीं हो रहा था कि वो इस बीमारी से ग्रस्त है। उन्होंने आगे बताया कि टीम से दी जानकारी के अनुसार, वो अपने होमटाउन कानपुर गई थी और वहीं उनकी मौत हो गई।

शादी के बाद 12 दिन में टूटा रिश्ता
आपको बता दें, कि पूनम साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बायफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी। लेकिन 12 दिन में ही उनका रिश्ता खत्म हो गया था। वहीं पूनम ने अपने पति पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके पति को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना के कुछ दिन बाद ही दोनों का पैचअप भी हो गया। जिसके बाद पूनम पांडे को ट्रोल भी किया गया था।
 

Tags:    

Similar News