Nora Fatehi Green Gown: हरे गाउन में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने लूटी महफिल, सिंपल लुक में लगीं काफी खूबसूरत

Nora Fatehi Green Gown: एक्ट्रेस नोरा फतेही हरे रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Updated On 2025-05-08 12:46:00 IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही हॉट लुक

Nora Fatehi Green Gown: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या कोई इवेंट, नोरा हर बार अपने आउटफिट्स और स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब नोरा फतेही हरे रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

नोरा ने गोल्डन कलर की घड़ी पहनी 

एक्ट्रेस नोरा ने अपने इस लुक को बहुत सिंपल रखा है। उन्होंने गाउन के साथ गोल्डन कलर की एक क्लासी घड़ी पहनी हुई है, जो उनके लुक में एक रॉयल टच दे रही है। इसके अलावा उन्होंने प्यारी सी हील्स चुनीं, जो पूरे आउटफिट के साथ मैच कर रही है। नोरा के ज्वेलरी सेलेक्शन की बात करें तो उन्होंने गोल-गोल डिज़ाइन वाले खूबसूरत इयररिंग्स पहने हैं। खास बात यह रही कि, नोरा ने अपने बालों को बिल्कुल नेचुरल रखा और पूरी तरह से खुला रखा है। उनके घने और सिल्की बाल चेहरे के चारों तरफ फ्रेम बना रहे हैं, जिससे उनका फेस और ज्यादा ग्लो कर रहा है। 

इसे भी पढ़े: Nora Fatehi Golden Gown : एक्ट्रेस नोरा फतेही के गोल्डन गाउन ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, देखिए तस्वीरें

नोरा का मेकअप कैसा है?

मेकअप की बात करें तो नोरा ने इस बार अपने मेकअप को बिल्कुल कम रखा है। उन्होंने न्यूड टोन लिपस्टिक लगाई और बेसिक मेकअप किया, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी उभर कर सामने आई है। नोरा का यह लुक यह बताता है कि, ज्यादा मेकअप या हेवी ज्वेलरी के बिना भी आप क्लासी लग सकते हैं।

अगर आप भी किसी पार्टी या खास मौके के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो नोरा का यह लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सिंपल ड्रेसिंग, न्यूड मेकअप और सही एक्सेसरीज के कॉम्बिनेशन से आप भी महफिल में छा सकती हैं। नोरा फतेही का यह लुक एक बार फिर से यह साबित करता है कि, असली खूबसूरती सादगी में ही है।

Similar News