Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट के बर्थडे पर सास नीतू से लेकर ननद करीना कपूर-रिद्धिमा ने लुटाया प्यार

Alia Bhatt Birthday: एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च 2025 को अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनकी सास नीतू कपूर के अलावा ननद करीना कपूर और फैमिली मेंमबर्स ने खूब प्यार लुटाते हुए उन्हें विश किया है।

Updated On 2025-03-15 17:07:00 IST
आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट बॉलीवुड सुपर टैलेंटिड और टॉप एक्ट्रेस हैं। 15 मार्च को आलिया अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस स्पेशल दिन पर बी-टाउन सेलेब्स से लेकर उनके चाहनेवाले आलिया को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर ने भी अपनी प्यारी बहूरानी को बर्थडे विश करते हुए एक अनदेखी और खास तस्वीर शेयर की है। तो वहीं ननद करीना कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर साहनी तक कपूर फैमिली के कई लोगों ने भी सोशल मीडिया पर भाभी आलिया को दिल खोलकर प्यार दिया है। 

नीतू ने बहू आलिया पर लुटाया प्यार
आलिया भट्ट की सास व दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहू के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड... ये फोटो बहुत खास है, क्योंकि ये हमारी पहली तस्वीर है। हमेशा खुश रहो, बहुत बहुत बहुत सारा प्यार’

Neetu Kapoor Instagram Story

वहीं बॉलीवुड डीवा करीना कपूर ने भी अपनी भाभी आलिया भट्ट को स्पेशल अंदाज में बधाई दी। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आलिया के साथ एक फोटो शेयर की जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी फेवरेट गर्ल, सुपरस्टार लव यू.’

Kareena Kapoor Instagram Story

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी भाभी आलिया को खास विशेज दी हैं। उन्होंने एक सेल्फी फोटो पोस्ट की जिसमें आलिया रिद्धिमा और नीतू कपूर के साथ सेल्फी लेती दिखीं। रिद्धिमा ने लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलिया. लव यू.’

 

 


 

Similar News