66 साल की हुईं नीतू कपूर: स्विटज़रलैंड में बेटी-दामाद के साथ मनाया जन्मदिन, Photos में नहीं दिखे रणबीर-आलिया

Neetu Kapoor Birthday: नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत सहानी संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

Updated On 2024-07-08 15:47:00 IST
Neetu Kapoor 66th Birthday

Neetu Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज के समय में अपनी जिंदगी की दूसरी पारी को जिंदादिली से जी रही हैं। 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कभी कभी' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी है। अपनी सेकेंड इनिंग में वह काफी एक्टिव हैं और इस उम्र में भी वह अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। आज 8 जुलाई को नीतू कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं।

नीतू कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस उन्हें खूब सारी बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उन्होंने खास अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी और उनके परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में अपना 66वां जन्मदिन मनाया है। नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में उन्हें बर्थडे केक काटते और बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ जश्न मनाते देखा जा सकता है।

 

रणबीर-आलिया नहीं रहे मौजूद
अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज़ रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहे हैं। फैंस इस बात से हैरान हैं क्योंकि रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से अपनी मां के साथ अधिकतर वक्त बिताते देखे जा रहे हैं, लेकिन वह उनके बर्थडे पर शामिल नहीं हुए। कयास लग रहे हैं है कि फिल्मों में शूटिंग की व्यस्तताओं के चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए।

 

बतौर चाइल्ड एक्टर शुरू किया करियर
नीतू कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 5 से 21 साल की उम्र के बीच लगभग 70 से 80 फिल्मों में काम किया। 70-80 के दशक में पर्दे पर उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ बेहद हिट रही। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसके बाद 1980 में नीतू और ऋषि कपूर ने शादी कर ली। 

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ल्यूकेमिया कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने एक बार फिर एक्टिंग का सफर शुरू किया। वह 2022 में आई फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई हैं। 


 

Similar News