Saripodhaa Sanivaaram Twitter Review: एक्शन-थ्रिलर 'सारिपोधा सानिवारम' ने जीता लोगों का दिल, जानें दर्शकों का रिव्यू

Saripodhaa Sanivaaram Twitter Review: विवेक अथरेया की डायरेक्शन में बनीं फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' गुरुवार (19 अगस्त) को रिलीज हो गई है। इसी बीच दर्शकों का रिव्यू सामने आया है।

Updated On 2024-08-29 15:25:00 IST
एक्शन-थ्रिलर 'सारिपोधा सानिवारम' ने जीता लोगों का दिल, जानें दर्शकों का रिव्यू

Saripodhaa Sanivaaram Twitter Review: विवेक अथरेया की डायरेक्शन में बनीं फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' गुरुवार (19 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का ट्विटर रिव्यू भी सामने आ गया है।

'सारिपोधा सानिवारम' का ट्विटर रिव्यू
नानी की फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं और इस फिल्म के पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं फैंस का मानना है कि फिल्म'सारिपोधा सानिवारम' एक अनूठी अवधारणा पर बेस्ड है। 

 
इसी बीच एक यूजर्स ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि सारिपोधा सानिवारम एक एंटरटेनिंग और साफ सुथरी फिल्म है। जिसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है।

इसके साथ दूसरे यूजर ने लिखा कि इस फिल्म में नानी की एक्टिंग बेहतरीन हैं और एक्टर की परफॉर्मेंस की बराबरी और कोई नहीं कर सकता हैं।


एक और अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म के दूसरे हीरो संगीतकार जैक्स बेजॉय हैं, उनका बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म पर एकदम सटीक बैठता है और इंटरवल के बाद बैकग्राउंड म्यूजिक ने एक अलग जान फिल्म में भर दी। 

ये भी पढ़े- सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी 1.4 करोड़ की लग्जरी Car, सैलेरी जानकर रह जाएंगे दंग!

'सारिपोधा सानिवारम' के स्टारकास्ट
'सारिपोधा सानिवारम' के स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म का डायरेक्शन विवेक अथरेया ने किया है। वहीं फिल्म में एस जे सूर्या और नानी अहम भूमिका में हैं। हालांकि, सारिपोधा शनिवारम का प्रीमियर पहले ही अमेरिका में हो चुका है। लेकिन भारत में 29 अगस्त को रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म में प्रियंका मोहन, अदिति बालन, अभिरामी, मुरली शर्मा, साई कुमार, अजय घोष और हर्षवर्धन जैसे सितारे भी शामिल हैं।  

ये भी पढ़े- बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर, तो एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन, गद-गद हुए फैंस

Similar News