मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का निधन: रिया-रायमा सेन के पिता के लिए CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

Moon Moon Sen husband Death: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां रिया सेन और रायमा सेन के पिता भरत देव वर्मा का निधन हो गया है। 19 नवंबर को उन्होंने कोलकाता में आखिरी सांस ली। भरत देव वेटरन एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति थे।

Updated On 2024-11-19 15:57:00 IST
एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का 19 नवंबर को निधन हो गया।

Bharat Dev Varma Death: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन और रायमा सेन के पिता और वेटरन एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का 19 नवंबर को निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत देव वर्मा की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कोलकाता के ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल से एंबुलेंस भेजी गई थी लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हुआ।

ममता बनर्जी ने जताया शोक
अचानक पिता के निधन से रिया और रायमा का परिवार सदमे में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर भरत देव वर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त भरत देव का निधन हुआ तब उनके घर पर रिया सेन मौजूद थीं और मुनमुन व रायमा सेन दिल्ली में थीं जो अब बंगाल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Uma Dasgupta: 70 साल पुरानी 'पाथेर पांचाली' की एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का निधन, सत्यजीत रे की फिल्म में बनी थीं 'दुर्गा'

सीएम ममता बनर्जी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर भरत देव वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- "फिल्मस्टार मुनमुन सेन के पति और मेरे बहुत बड़े शुभचिंतक भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं। वह वास्तव में मेरे बहुत करीबी और बहुत स्नेही व्यक्ति थे... मैं उनकी यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी। वह वास्तव में मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। आज सुबह खबर मिलने के बाद मैं उनके बालीगंज स्थित आवास पर गई, जहां उनकी बेटी रिया मौजूद थीं। मुनमुन और राइमा दिल्ली से रवाना हो गए हैं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए हैं।"

शादी परिवार से थे भरत देव वर्मा
बता दें, भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। भरत की मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। भरत की दादी इंदिरा, वडोदरा के महाराजा सियरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। भरत देव वर्मा का विवाह अभिनेत्री मुनमुन सेन से हुआ था और वह एक्ट्रेस रायमा सेन और रिया सेन के पिता हैं।

 

Similar News