Watch: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कृति सेनन, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Kriti Sanon: फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कृति सेनन गुरुवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और फिल्म के लिए कामना की। देखें वीडियो...

Updated On 2024-02-08 15:33:00 IST
एक्ट्रेस कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

Kriti Sanon visits Siddhivinayak Temple: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म की रिलीज से पहले भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। 

कृति सेनन ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन
एक्ट्रेस कृति सेनन आज गुरुवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए और अपनी फिल्म के लिए कामना की। कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कृति मंदिर की ओर जाती नजर आ रही हैं। 

 

पीले सूट में एलीगेंट लगीं कृति
कृति सेनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानि गुरुवार, 8 फरवरी को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान एक्ट्रेस यलो कलर का सूट पहने नजर आईं। कृति ने येलो कलर के सूट के साथ मैचिंग कोल्हापुरी चप्पल पहनी। सामने आई तस्वीरों में कृति मिनिमल मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

इस एथेनिक लुक में कृति बेहद एलीगेंट लग रही हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस पैदल चलते हुए मंदिर की ओर जा रही हैं। फैंस भी कृति के इस लुक से काफी इंप्रेस्ड हैं। वहीं कृति और शाहिद की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी ह्यूमन और रोबोट के रोमांस पर आधारित है। फिल्म में शाहिद रोबॉट साइंटिस्ट की भूमिका में हैं और कृति एआई (AI) रोबॉट की भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद-कृति के अलावा डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, राकेश बेदी और राजेश कुमार भी नजर आएंगे।

Full View

Similar News