Cannes 2024: कियारा आडवाणी ने किया कान्स डेब्यू, वाइट गाउन में लूटी महफिल, देखें Photos

फ्रांस में चल रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने डेब्यू किया है। उनका पहला लुक सामने आ गया है। वाइट गाउन आउटफिट में उनका लुक जबरदस्त है।

Updated On 2024-05-18 13:05:00 IST
Kiara Advani Cannes 2024

Cannes 2024: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं का जलवा खूब वाह-वाही लूट रहा है। बीते दिन समारोह में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का बेहतरीन लुक देखने को मिला था। सिल्वर और आइस-ब्लू आउटफिट में ऐश्वर्या ने दूसरे दिन रेड कार्पेट पर वॉक कर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं बॉलीवुड की एक और हसीना ने कान्स 2024 में डेब्यू कर लिया है।  

कियारा आडवाणी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार कदम रखा है। उन्होंने रेड कार्पेट पर उतरने से पहले अपनी झलक फैंस को दिखाई है। उनका कान्स से ये पहला लुक जबरदस्त लाइमलाइट बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने पहले लुक के लिए वाइट गाउन कैरी किया है। उन्होंने रेड कार्पेट से पहले फ्रेंच रिवेरा इवेंट से अपनी झलक दिखाई है जिसमें वह थाई हाई स्लिट वाले वाइट कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं। कियारा का ये फ्रेंच रिवेरा लुक गॉर्जियस है। उन्होंने वाइट पर्ल ईयररिंग्स कैरी की हैं। गाउन के मैचिंग की हाई हील्स पहनी हैं।

 

वीडियो में कियारा एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं। व्हाइट हाई स्लिट गाउन के नेकलाइन डीप वी शेप्ड है। इसके साथ कमर पर बेल्ट डिजाइन किया गया है। 

 

कियारा का ये आउटफिट फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। पिछली साल आलिया भट्ट मेट गाला 2023 इवेंट में प्रबल गुरूंग का डिजाइनर आउटफिट पहने नजर आई थीं। वहीं इस साल कियारा उनके गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

 

Similar News